|

जानिए स्वादिष्ट और स्पेशल ढोकला बनाने की रेसिपी

ढोकला यूँ तो एक गुजरती व्यंजन हैं परन्तु इसकी लोकप्रियता के कारण अब ये पूरे भारतवर्ष में खाया और खिलाया जाता है। खासतौर पर उत्तर भारत में। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं क्यूंकि इसमें तेज़ मसाले नहीं होते। इसको बनाना बड़ा ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

बेसन        250 ग्राम

ईनो         1 छोटा चम्मच

टाटरी        1/2 छोटा चम्मच

राई          1/2 छोटा चम्मच

हरि मिर्च      250 ग्राम

तेल          2 छोटे चम्मच


विधि

सबसे पहले एक बाउल में बेसन और ईनो में लगभग 150 मिलीलीटर पानी के साथ अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए रख दे। आधे घंटे के बाद इसको मथ ले और एक थाली में फैला दे। अब एक भगोने ने पानी को उबाले और मिश्रण वाली थाली को भगोने के ऊपर रख दे। ध्यान रखे कि थाली को इस तरह से रखे कि उसमें बिल्कुल भी पानी ना जाये। अब थाली को ऊपर से ढक दे।गैस को धीमा कर दे और लगभग 20 मिनट्स तक इसको भाप में पकने दे। अब ध्यान से थाली को बाहर निकाले। इस पर चाकू से निशान लगा ले।

कढ़ाई को गैस पर रखे और इसमें तेल डालें। अब इसमे राई चटकाए। फिर इसमें हरि मिर्च, टाटरी और आधा गिलास पानी मिला कर उबले हुए ढोकलों के ऊपर फैला दे। अब सर्विंग प्लेट में इन ढोकलों को हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • Chef Shipra Recipe: जाने मैगी के पकोड़े

    पकोड़े तो हम लोग खाना पसंद करते ही हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पकोड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने हैं मैगी से। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं मैगी के पकोड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री मैगी                                                     1 पैकेट शिमला मिर्च, पत्ता गोभी,…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट लस्सी बनाने की सरल विधि

    लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पसंद करता है। ये तो सभी जानते हैं की ये स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। आज हम आपको लस्सी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दही                       250 ग्राम चीनी                      4 छोटी चम्मच इलायची…

    Spread the love
  • अरहर दाल खाने के फायदे

    दाल तो हम लोग अपने घरों में बनाते खाते हैं ही। पर आज हम बात करने जा रहें हैं आपसे अरहर दाल के बारे में। अरहर दाल भारतीय घरों में बहुत ही पसंद की जाती है। ये बड़ी ही गुणकारी भी होती है। तो आइये जाते हैं अरहर दाल खाने के फायदे। अरहर दाल की…

    Spread the love
  • पाव भाजी बनाने की सरल विधि

    पाव भाजी तो सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। आज हम आपको पाव भाजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री टमाटर 4-5 प्याज 2 दाल चीनी 1/2 इंच लौंग 2 रिफाइन आयल 1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च 1/4 कप बारीक कटी हुई टोमेटो सॉस 1…

    Spread the love
  • व्रत पर बनाएं सबके पसंद के स्नैक

    व्रत पर कुछ न कुछ खाने की इच्छा सभी की रहती है। आज हम आपको स्वादिष्ट साबूदाने के स्नैक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री साबूदाना                                   1/2 कप आलू                                         1 मध्यम आकार का (बारीक कटा) नीम्बू                                         1/2 चम्मच धनिया पत्ती                              …

    Spread the love
  • |

    बची हुई खिचड़ी से कैसे बनाये स्वादिष्ट चटपटे लेमन राइस

    घर में खाना खाने के बाद अक्सर कुछ खाना बच ही जाता है। और हम सोचते हैं की अब इसका क्या करें। आज हम आपको घर में बची हुई खिचड़ी से स्वादिष्ट मसाला राइस बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते है। विधि एक कढ़ाई को गैस पर रखें। अब इसमें…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *