शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

जाने मसालेदार स्लाइस बनाने की सरल विधि

जाने मसालेदार स्लाइस बनाने की सरल विधि

Spread the love

सभी महिलाओं की रोज की एक समस्या होती है कि नाश्ता क्या बनाये। आज हम आपको एक बहुत ही सरल और जायकेदार नाश्ता बताने जा रहे है जो बहुत ही जल्दी बन जाता है और टेस्टी भी होता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

ब्रेड़ स्लाइस            8

टमाटर                   2 बड़े

अदरक                 1/2 इंच का टुकड़ा (बारीक कटी हुई)

हरी मिर्च               2 (बारीक कटी हुई)

धनिया पत्ती          1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ

हल्दी पाउडर        1/4 छोटा चम्मच

सरसो दाना          1/2 छोटा चम्मच

हींग                     1 चुटकी

नमक                  स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर     1/4 छोटी चम्मच

घी                            3 बड़े चम्मच

गर्म मसाला              गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले ब्रेड के छोटे चकोर टुकड़े काट ले। अब कढ़ाई को गैस पे रखे। अब इसमें घी डाले। अब इसमें हींग और सरसों के दानों को चटकाए। अब इसमें पिसा टमाटर डाले और भूने। अब इसमें सभी मसालों और ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़ों को डालकर लगातार चलाते हुए तब तक भूने जब तक कि सारा मसाला ब्रेड पर अच्छे से ना लग जाये।

गैस बन्द करे और इसको सर्विंग प्लेट में निकाले। ऊपर से धनिया पत्ती और गरम मसाला से गार्निश करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page