|

सर्दियों के मौसम के लिए बनाए स्वादिष्ट गुड़ मूंगफली की चिक्की

सर्दियों में हम लोग मूंगफली तो खाते ही हैं और साथ ही गुड़ का प्रयोग भी होता है। पर अगर इसको मिला कर के स्वादिष्ट चिक्की बना दी जाये तो क्या कहना। आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट चिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं।

विधि

सबसे पहले एक पैन में गुड़ को टुकड़ो में तोड़ कर धीमी आंच पर पिघलने दें। इसमें एक छोटी चम्मच घी डालें। लगातार चलते रहें। पूरी तरह पिघलने के बाद इसे एक से दो मिनट और अधिक पकाएं। पिघलने के बाद इसमें मूंगफली के दाने डाल दें। अब इसे लगातार चलते हुए अच्छे से मिला लें। और गैस बंद कर दें।

अब एक प्लेट में सतह पर घी लगा लें और इस मिश्रण को पलट दें। बेलन में अच्छी तरह घी लगा कर अपनी इच्छा अनुसार पतला बेल लें। थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसमें चाक़ू से कट के निशान लगा लें। ध्यान रखें पूरा ठंडा होने पर निशान पर से तोड़ लें और इसे अलग करें।

तैयार हैं आपकी स्वादिष्ट मूंगफली की चिक्की।



सामग्री

मूंगफली            1 कप (छिली और भुनी हुए)
गुड़                    200 ग्राम
देसी घी              1 बड़ा चम्मच

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    घर पर बनाएं स्वादिष्ट ब्रोकली चाट

    चाट तो हम सभी को पसंद आती ही है। और अगर यह चाट बनी हो ब्रॉक्ली से तो स्वाद के सेहत भी जुड़ जाती है। आज हम आपको ब्रॉक्ली की चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री ब्रोकली                         200 ग्राम उबली हुई उबला आलू                   1 कप बड़े टुकड़ो में कट हुआ…

    Spread the love
  • |

    इंस्टेंट दही ब्रेड वड़ा बनाने की सरल विधि

    दही बड़ा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। पर आज हम आपको इसे एक ट्विस्ट के साथ बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं ब्रेड से बना दही बड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री मीठा दही                         1 कप ब्राउन ब्रेड                        4 स्लाइस चाट मसाला                     ¼ छोटा चम्मच काला नमक                    …

    Spread the love
  • दही खाने के होने वाले फायदे

    दही तो हम सभी अपने खाने में खाते ही है। दही खाना बहुत ही पौष्टिक तो होता ही है। साथ ही ये स्वास्थय की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होता है। जो लोग शरीर से दुर्बल हैं उन्हें दही का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे खून की कमी भी दूर होती है। जिन व्यक्तियों को…

    Spread the love
  • सर्दियों के लिए ख़ास शीतकालीन खाद्य पदार्थ

      क्या आप जानते हैं कि सर्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा मौसम है? इस दौरान लोगों को भूख ज्यादा लगती है. आश्चर्यजनक रूप से, सर्दियों में शरीर का इंजन बेहतर काम करता है और भोजन बेहतर पचता है। यह शरीर को अधिक पोषण प्रदान करने में सहायता करता है। तो सर्दियों के…

    Spread the love
  • शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि

    शाही गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री तेल                                 2 बड़े चम्मच फूल गोभी                        1 (छोटा फूल) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर                  1/4…

    Spread the love
  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट कचौड़ी रेसिपी बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट कचौड़ी रेसिपी बनाने की सरल विधि। सामग्री: सिंघाड़े का आटा                                    3 बड़े चम्मच उबला आलू                                           4 भुनी पीसी मूंगफली                               3 छोटे चम्मच बारीक़ कटी हरी मिर्च                           1 पीसी काली मिर्च                                   ½  छोटा चम्मच सेंधा नमक                                           स्वादानुसार बारीक़…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *