दही बड़ा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। पर आज हम आपको इसे एक ट्विस्ट के साथ बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं ब्रेड से बना दही बड़े बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मीठा दही                         1 कप

ब्राउन ब्रेड                        4 स्लाइस

चाट मसाला                     ¼ छोटा चम्मच

काला नमक                     स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच

धनिया पत्ती                      गार्निश के लिए

विधि

सबसे पहले मीठे दही को फेट ले। अब ब्रेड को कटोरी से गोल काट ले। अब इन ब्रेड के टुकड़ो को दही में अच्छी तरह से भीगा दे। अब इन्हे निकाल कर एक प्लेट में रखे और ऊपर से चाट मसाला, काला नमक और लाल मिर्च डालदे। तैयार है इंस्टेंट दही ब्रेड वड़ा। धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *