chef shipra vrat fast recipe
chef shipra vrat fast recipe
Image Source” Google Search

आज हम आपको एक आसान सी व्रत के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहें हैं जिसका नाम है जीरे वाले आलू। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छे होते है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

आलू                      250 ग्राम (उबले हुए)

हरी मिर्च                 3-4 बारीक़ कटी हुई

सेंधा नमक              स्वादानुसार

देसी घी                   1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च                1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर         1/4 छोटा चम्मच

गरम मसाला            1 चुटकी

भुना जीरा                1/4 छोटा चम्मच

साबुत जीरा             1/4 छोटा चम्मच

अदरक                   1 इंच घिसी हुई

धनिया पत्ती              गार्निश करने के लिए

विधि

उबले आलुओं को छील कर एक बाउल में रखें। अब इसे हाथों से दबा कर फोड़ लें या इसे चाकू से काट भी सकते हैं। आपको इसका पेस्ट नहीं बनाना है। अब एक कढ़ाई गैस पर गर्म करने को रखें। अब इसमें देसी घी डालें। घी गर्म होने के बाद इसमें साबुत जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर भुने। अब इसमें आलू डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें सेंधा नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गर्म मसाला और पिसा जीरा डालकर अच्छे से मिला लें और इसे भुने। इसे लगातार चलाते रहें। थोड़ी देर में ही इनका रंग सुनेहरा हो जाएगा तथा ये भुन जाएंगे।

अब आप गैस बंद कर दें। अगर आप चाहें तो इसमें धनिया पत्ती से गार्निश कर सकते हैं। एक बाउल या प्लेट में निकाल कर सर्व करें। तैयार है स्वादिष्ट भुने आलू।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts