गोभी की पकौड़ी तो लगभग सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको गोभी की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं।

सामग्री

बेसन                                   1/2 कप

गोभी                                   1 मध्यम आकर का फूल (छोटे टुकड़े)

नमक                                  स्वादानुसार

लालमिर्च                               1/4 छोटा चम्मच

चाट मसाला                          1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                       1/4 छोटा चम्मच

तेल                                     तलने के लिए



विधि

सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन डालें। अब इसमें आप नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल बना लें।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल को गर्म करें। इस गाढ़े घोल में आप गोभी के टुकड़े डालें। अब इसको गर्म तेल में बेसन के घोल में लपेट कर कढ़ाई में डालें और डीप फ्राई करें। इसे हल्का सुनेहरा होने तक भूने और एक प्लेट में निकाल लें। अब इसे कटोरी की सहायता से दबा दें। अब फिर इसे तेल में डीप फ्राई करने के लिए डालें। अब इसे अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग सुनेहरा हो जाएगा। दो बार डीप फ्राई करने से गोभी अंदर तक पक जायेगी और पकौड़ियाँ करारी बनेंगी।

तैयार है आपकी स्वादिष्ट गोभी की पकौड़ी। इस पर ऊपर से चाट मसाला डाल लें। इसे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *