मटर तो हर घर में खाने में इस्तेमाल होते ही हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसकी दाल बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। तो आइये जानते हैं हरे मटर की दाल की रेसिपी।

 

विधि

एक कुकर में तेल डालकर गर्म करें। अब अब इसमें जीरा डालें तथा हींग डालें और भुने। अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालें। अब इसमें टमाटर और मिर्च का पेस्ट डाल दें। आप चाहिए तो इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते हैं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर भी मिला लें और तेल मसाले से अलग होने तक भूने।

अब मटर इसमें मिलाएं। थोड़ी देर भुनने के बाद इसमें पानी मिलाकर कुकर को बंद कर दें। अब एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर निकलने के बाद कुकर में गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

अब इसे एक बाउल में निकलकर सर्व करें। आप इसमें मिर्च – देसी घी का तड़का भी लगा सकते हैं। तैयार है आपकी स्वादिष्ट हरे मटर की दाल बनाने की सरल विधि।



सामग्री

मटर                      1 कप (ग्रेटेड)

टमाटर                   2 देसी खट्टे मध्यम आकार के

हरी मिर्च                 2-3

हींग                       1/2 चुटकी

जीरा                      1/4 छोटा चम्मच

हल्दी                      1/4 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट 3/4 छोटा चम्मच

लाल मिर्च                1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर         1 छोटा चम्मच

गरम मसाला            1/4 छोटा चम्मच

तेल                        2 बड़े चम्मच

नमक                     स्वादानुसार

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *