Image Source: Google Search

होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकीन मठरी। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मैदा                                          2 कप

पानी                                         जरूरतानुसार

तेल                                           तलने के लिए

नमक                                       स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले एक बाउल में मैदा और 1 बड़ा चम्मच तेल और नमक डाल दे और अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें धीरे धीरे से जरूरतानुसार पानी को मिलाते हुए इसका आटा गुंधे। अब इसकी एक बड़ी सी लोई ले कर बड़ी सी रोटी की तरह से बेले। अब किसी छोटी कटोरी की सहायता से इसको गोल शेप में काट ले। अब सभी कटी हुई लोई में फॉर्क की सहायता से छेद करे जिससे तलते वक़्त ये फूले नहीं। अब गैस पे कढ़ाई को रखे और इसमें डीप फ्राई करने के लिए तेल डाले। अब तैयार मठरी को इस गर्म तेल में मध्यम आंच पे हल्का सुनेहरा होने तक तले। तैयार है नमकीन मठरी।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts