|

5 मिनट में बनाएं बिना दूध और मावे के गाजर का हलवा

Chef Shipra Recipe
Chef Shipra Recipe
Image Source: Google Search

गाजर का हलवा किसे पसंद नहीं होता। लेकिन इसको बनाने में ज्यादा समय लगता है। आज हम आपको 5 मिनट्स में गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं।

सामग्री

गाजर 1 किलो

मिल्क पाउडर आधा कप

घी 2 बड़े चम्मच

चीनी एक कप

इलायची 5

बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स स्वाद अनुसार

विधि

सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर छील ले। अब सभी गाजर के छोटे टुकड़े काट कर ग्राइंडर में मोटा पेस्ट बना ले। अब गैस पर मोटे तले की कढ़ाई को रखें और धीमी आंच पर इस पेस्ट को पूरी तरह से पानी सूख जाने तक भूने। क्योंकि हमने इसमें दूध या पानी किसी का भी प्रयोग नहीं किया है इसलिए इस गाजर को पकने में ज्यादा वक्त नहीं लगता।

अब इसमें चीनी, मेवा (डॉयफ्रुइट्स) और इलाइची पाउडर को डालकर धीमी आंच पर पकाते रहें। ध्यान रखें कि चीनी डालते ही इसमे थोड़ा पानी भी हो जाएगा। पानी सूखने तक इसको अच्छी तरह से भून ले। अब हम एक कटोरी में मिल्क पाउडर और एक बड़ा चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे।

ऐसा करने से हमारा इंसटेंट खोया तैयार हो जाएगा। अब इस खोए को हलवे में डालें और साथ ही में एक बड़ा चम्मच घी और डाल दे। अब इसको लगभग 1 से 2 मिनट तक तेज आंच पर भून ले। हलवे से घी अलग हो जाएगा। तैयार है गाजर का हलवा। गैस बंद कर दें ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके इसको सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट वेजिटेबल राइस बनाने की सरल विधि

    यूँ तो खाने के साथ चावल सभी कहते है पर आजकल के मौसम में जब सभी प्रकार की सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती है तो क्यों ना वेजिटेबल राइस का मजा लिया जाए ? तो आइये आज जानते है इसकी रेसिपी। सामग्री तेल                                   2 बड़े…

    Spread the love
  • |

    व्रत स्पेशल: स्वादिष्ट नारियल की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट नारियल की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री नारियल                                               1 कप (घिसा हुआ) हरी मिर्च                                              2 धनिया पत्ती                                          2 बड़े चम्मच नीम्बू रस                                             1 ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक                                          ½ छोटा चम्मच पानी                                                   ½ कप विधि उपरोक्त सभी सामग्रियों…

    Spread the love
  • भिंडी खाने के फायदे जानकार हैरान रह जाएंगे आप

    भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो की लगभग हर घर में बनाई जाती है। पर अक्सर लोग भिंडी खाते तो जरूर हैं पर उसके गुणों से अनभिज्ञ हैं। आज हम आपको भिंडी के ऐसे फायदे बताने जा रहें हैं जो की आपको हैरान कर देंगे। भिंडी में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। इसीलिए…

    Spread the love
  • |

    पीजिए चॉकलेट लस्सी इन गर्मियों में

    साधारण लस्सी तो आपके बहुत पी होगी। पर क्या आपने कभी चॉकलेट लस्सी पी है? अगर नहीं तो आज ही पीजिये और पिलाइये। इसको बनाना बहुत ही आसान है। तो आइये जानिये इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दही                       2 कप चॉकलेट सिरप       2 बड़े चम्मच चॉकलेट…

    Spread the love
  • |

    करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

    करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री करेला ३०० ग्राम कच्चा आम…

    Spread the love
  • |

    चटपटे लहसुन के आचार की सरल विधि

    आचार वैसे तो बरसो से भारतीय भोजन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है। आज भी बिना आचार के खाना अधूरा ही समझा जाता है। ऐसा ही एक आचार है लहसुन का आचार। आइए जानते है लहसुन के आचार बनाने की सरल विधि। सामग्री: लहसुन –                    100gm मेथी दाना –                 1 Tbsp पीला सरसो –           …

    Spread the love