chef shipra recipe

chef shipra recipe

खीर तो अपने बहुत खाई होगी। पर क्या कभी पपीते की खीर खाई है। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक भी होती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि

सामग्री

पपीता                                 1(छोटा)

घी                                       1 बड़ा चम्मच

दूध                                      1 पैकेट (फुल क्रीम)

चीनी                                  स्वादानुसार

बादाम, पिस्ता, काजू          (बारीक कटा हुआ)

विधि

सबसे पहले पपीते को छीलकर उसके बीज निकाले। अब इसको कद्दूकस करे। अब गैस पर कढ़ाई को रखे और उसमे घी को पिघला ले। अब इसमें घिसा हुआ पपीता डाले और अच्छी तरह से पूरा पानी सूख जाने तक भुनने दे। पूरी तरह से पानी के सूख जाने के बाद इसमें दूध डाले और धीमी आंच पर पकने दे।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तब उसमे चीनी को मिलाये और साथ में बारीक कटी हुई मेवा भी मिलाये। तैयार है पपीते की खीर। ठंडा करके सर्व करे।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *