Image Source: Google Search

योगा सप्ताह या योगा दिवस पर ही होगा करना ऐसा जरूरी नहीं है। आपको योगा करने की एक नियमित प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए है और रोजाना योगा करना चाहिए है। ऐसा करने से आपकी सेहत बढ़िया बनी रहेगी। कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके लिए ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योगा करने के बाद किन चीजों का सेवन करें? योगा करने के दौरान शरीर से बहुत सारा पसीना निकल जाता है और वर्कआउट करने की वजह से आपके शरीर से बहुत सारा फैट भी बर्न होता है। साथी सा प्रोटीन भी खर्च होता है। शरीर की इस खर्च हुई उर्जा को वापस लाने के लिए योगा के बाद क्या खाना चाहिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं योगा करने के बाद क्या खाना चाहिए है।

योगा करने के बाद सबसे पहले तो आप को जितना ज्यादा हो सके पानी पीना चाहिए है जिससे कि शरीर में पानी की कमी ना हो पाए। हर प्रकार की प्रोटीन ड्रिंक लेना भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा सारी ऐसी चीजें जिनसे आपके शरीर में प्रोटीन वापस आ सके ऐसी चीजों को भी खाना चाहिए है। योगा करने के बाद क्या खाना है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप योगा किस समय पर कर रहे हैं।

यदि आप सुबह योगा कर रहे हैं तो उसके बाद आपके लिए प्रोटीन शेक को लेना बेहद फायदेमंद होगा। उबले हुए अंडे या ताजे फल खाना भी बेहतरीन ऑप्शन है। इसके अलावा आप ओटमील का सेवन भी कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पीना भी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।

यदि आप दोपहर के समय योगा कर रहे हैं तो उसके बाद आपके लिए चीज या फिर शकरकंदी को खाना ज्यादा फायदेमंद होगा। मांसाहारी लोगों के लिए चिकन ब्रेस्ट खाना फायदेमंद होगा। यदि आप चाहें तो आप स्ट्रॉबेरी मैंगो का एक शेक बना कर के भी पी सकते हैं। इसके अलावा ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें।

इस तरीके की चीजों का सेवन करने से योगा करने के बाद आपकी खोई हुई उर्जा वापस आ जाएगी और आप एक बार फिर से खुद को ऊर्जावान महसूस करने लगेंगे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *