स्वादिष्ट मूंगोरी आलू बनाने की सरल विधि

अक्सर गृहणियां इस बात को लेकर परेशान रहती हैं की आज खाने में क्या बनाया जाए। अगर आपको सब्जी बनाने का मन न हो और आप कुछ हट कर बनाना चाहें तो आप मूंगोरी आलू बना सकती हैं। ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट होती हैं।

सामग्री

मूंगोरी                            1/2 कटोरी

आलू                             2 बड़े

नामक                           स्वादानुसार

प्याज                             1 बड़ा

लहसुन                          5-7 कलियाँ

लाल मिर्च पाउडर           1/4 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर                 1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर                1/4 छोटी चम्मच

तेल                               2 बड़े चम्मच

धनिया पत्ती                    गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले एक कूकर में तेल डालें और गर्म करें। अब इसमें सभी मूंगोरियों को डालें और सुनहरा होने तक भूने। अब इन सबको निकाल के एक अलग कटोरी में रखें।

अब इस गर्म तेल में पिसा हुआ लहसुन और प्याज का पेस्ट डालें और थोड़ी देर भुने।अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर को डाले और अच्छे आए मिला ले।अब इस मसाले को तेल अलग होने तक पकाएं। फिर इसमें भुनी हुई मूंगोरी और आलू को डालके 5 से 7 मिनट्स तक पकाएं।

अब इसमें  जरूरतानुसार पानी डालके कूकर का ढक्कन बंद करे और एक सीटी आने दे।अब गैस को धीमा कर दे और लगभग 5 मिनट तक पका लें। फिर गैस बंद करे और कूकर के खुलने पर इसे धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म रोटियों के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • झटपट आलूओं को उबालने का आसान तरीका

    कभी कभी हमे अचानक आये मेहमानो के लिए या फिर अपने बच्चो की अचानक हुई डिमांड को पूरा करने के लिए किसी ना किसी रेसिपी में उबले आलू की जरूरत होती है। और ऐसे वक़्त में यदि हम कूकर में आलू को उबालने लगेंगे तो बहुत ही जयादा समय लग जायेगा। ऐसे में यदि झटपट…

    Spread the love
  • |

    जाने ब्रेड आमलेट बनाने का नया तरीका

    आमलेट तो सभी आयु वर्ग के लोग खाते ही हैं। बच्चों की तो ये फेवरिट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट होता है। आज हम आपको आमलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसको बनाना बड़ा ही आसान होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले एक बाउल में अंडा डाले। अब इसमें नमक…

    Spread the love
  • वेज सीक कवाब बनाने की सरल विधि

    वेज सीक कवाब खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते हैं वेज सीक कवाब बनाने की सरल विधि। सामग्री उबला आलू                               5 उबली गाजर                              1 उबली फूलगोभी                         ½ उबली सेम                                 ½  कप उबला हरा मटर                          ¼  कप हरी…

    Spread the love
  • |

    चटपटे लहसुन के आचार की सरल विधि

    आचार वैसे तो बरसो से भारतीय भोजन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है। आज भी बिना आचार के खाना अधूरा ही समझा जाता है। ऐसा ही एक आचार है लहसुन का आचार। आइए जानते है लहसुन के आचार बनाने की सरल विधि। सामग्री: लहसुन –                    100gm मेथी दाना –                 1 Tbsp पीला सरसो –           …

    Spread the love
  • |

    मकर संक्रांति पर बनाए नारियल और तिल के लडडू

    मकर संक्रांति के पर्व पर तिल खाने का बड़ा महत्व है। इस दिन अगर आप तिल का सेवन करते हैं तो आप को पुण्य तो मिलता ही है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। क्यूंकि तिल में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। आज हम आपको नारियल तिल के…

    Spread the love
  • सोयाबीन करी बनाने की सरल विधि

    सोयाबीन करी एक ऐसा व्यंजन है जो की हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आइये जानते  है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: लहसुन                  12-15 कलियाँ प्याज                    2 बड़े अदरक                 ½ इंच हरी मिर्च              …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *