|

स्वादिष्ट और लज़ीज़ स्टफ्ड मूली परांठां बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

वैसे तो हम सभी ने विभिन्न् प्रकार के मूली परांठो के जयेको का आनंद लिया हुआ है, पर आज हम आप को बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट स्टफ्ड मूली परांठां बनाने की रेसिपी। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है साथ ही हेअल्थी भी होती है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

आटा                                  4 कप

मूली                                    2-3 बड़ी

हरी मिर्च बारीक़ कटी       2-3

नमक                                 स्वादानुसार

लाल मिर्च                           1/4 छोटी चम्मच

भुना जीरा                          1/4 छोटी चम्मच

तेल                                    तलने के लिए

विधि:

सबसे पहले आटा, नमक, थोड़ा सा तेल और पानी डालकर आटे को गूंध लें। अब इसे 10 मिनट्स के लिए ढक कर रख दें। अब मूली को ग्रेट कर लें, अब इसमें हल्का सा नमक मिला दे जिससे की मूली का पानी निकल जाये। अब मलमल के कपडे में नमक मिली मूली को रख दें और अच्छे से निचोड़ दे जिससे उसका सारा पानी निकल जाये और मूली बिलकुल सुख जाये।

ध्यान रखें मूली निचोड़ने के बाद थोड़ी सी ही बचेगी, और इस सुखी मूली को परांठे में भरना बहुत ही आसान होता है। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं। तवे को गर्म करें। अब आटे की लोई लें और 2-3 इंच के व्यास में बेल लें। अब तैयार मिश्रण को इसमें भर कर बेल लें। तवे पर तेल लगा कर इससे सेक लें।

अब इसे गर्मागर्म टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    चॉकलेट शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक चॉकलेट का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको चॉकलेट शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दूध                                  1 गिलास चीनी                               2 छोटा चम्मच चॉकलेट सिरप…

    Spread the love
  • |

    आम का गलका बनाने की सरल विधि

    आम का गलका उत्तर भारत, विशेषकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में बनाया जाने वाला एक पारंपरिक, खट्टा-मीठा और मसालेदार व्यंजन है। इसे कच्चे आम और मसालों से तैयार किया जाता है और यह पूरी, पराठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। आवश्यक सामग्री कच्चे आम – 3–4 (मध्यम…

    Spread the love
  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट नारियल की बर्फी

    अक्सर हम लोग व्रत में खान पान को लेकर परेशान रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है व्रत के दौरान खाये जाने वाली स्वादिष्ट नारियल की बर्फी बनाने की सरल विधि। सामग्री: नारियल (घिसा हुआ)        1 कप चीनी –                                1/2 कप मलाई –                              1/4 कप या दूध (1/4 कप) + घी –     1…

    Spread the love
  • जाने उत्तराखंड की स्पेशल रेसिपी: पालक का कापा

    पालक सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है। इसका सेवन हर तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है। चाहे इसका सूप पिया जाए या फिर सब्जी बनाई जाए। आज हम आपके साथ उत्तराखंड की मशहूर रेसिपी साझा करने जा रहे हैं जिसका नाम है पालक का कापा। सामग्री पालक                           250 ग्राम नामक…

    Spread the love
  • |

    बनाना चोको चिप्स आइस क्रीम बनाने की सरल विधि

    इस लॉक डाउन में यदि आपका भी मन है आइसक्रीम खाने का तो जरूर पढ़िए इसे। गर्मियों के दिनों में आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा बन जाती है परन्तु इस लॉक डाउन के कारण कोई भी बाहर का सामान नही खरीद सकता है । इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं एक बहुत ही…

    Spread the love
  • होली स्पेशल स्वादिष्ट गुजिया रेसिपी

    होली के मौके पर मिठाइयों का खास महत्व होता है। आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है होली स्पेशल गुजिया रेसिपी। सामग्री: 🔹 मैदा – 2 कप 🔹 घी – 4 टेबलस्पून (मोयन के लिए) 🔹 पानी – आवश्यकता अनुसार (आटा गूंधने के लिए) 🔹 खोया – 1 कप 🔹 पिसी हुई चीनी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *