शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

नवरात्रि स्पेशल: इस नवरात्रि बनाएं टेस्टी पकौड़ियाँ

chef shipra vrat fast kutu french fries recipe

नवरात्रि स्पेशल: इस नवरात्रि बनाएं टेस्टी पकौड़ियाँ

Spread the love
chef shipra vrat fast kutu french fries recipe
Image Source: Google Search

नवरात्रि के व्रत में सभी लोगों को कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना पसंद होता है। आज हम आपको टेस्टी पकोड़ियां बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं कूटू के आटे के पकौड़ियाँ बनाने की सरल विधि।

सामग्री  

कूटू का आटा                                        1/2 कप

तेल                                                       तलने के लिए

पानी                                                     जरूरत अनुसार

आलू                                                     1 बड़ा

सेंधा नमक                                            स्वादानुसार

लालमिर्च                                               1/4 छोटा चम्मच

गरम मसाला                                         1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                                       1/4 छोटा चम्मच

विधि

एक बाउल में कूटू का आटा लें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। अब आप इस आटे को पानी डालकर मिला लें और एक घोल बना लें।

अब आप एक कढ़ाई को गैस पर रखें और उसमे तेल गर्म कर लें। अब आप इस घोल में आलू के बारीक कटे टुकड़े डालकर घोल को अच्छे से लपेट लें।

अब इसको गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई करें लें। अब इसे अच्छे से तल लें। थोड़ी ही देर में इसका रंग भूरा हो जाएगा। लीजिए अब तैयार है आपकी व्रत की स्वादिष्ट कूटू की पकोड़ियां। ये धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Sorry, the comment form is closed at this time.

You cannot copy content of this page