स्वादिष्ट मशरुम चिली बनाने की सरल विधि

मशरुम चिली एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे और युवा वर्ग के लोग बहुत ही जयादा पसंद करते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बहुत ही जयादा अच्छा होता है। तो आइये जानते है झटपट मशरुम चिली बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मशरुम                         250 ग्राम

प्याज                           1 मध्यम(चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ)

शिमला मिर्च                     1 मध्यम(चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ)

कॉर्न फ्लौर                      3 बड़े चम्मच

मैदा                           1 बड़ा चम्मच

अदरक लहसुन का पेस्ट            2 छोटा चम्मच

पानी                            जरूरतानुसार

नमक                           स्वादानुसार

काली मिर्च                      ¼ छोटी चम्मच

सफ़ेद सिरका                 1 छोटी चम्मच

सोया सॉस                      1 छोटी चम्मच

टोमेटो सॉस                     2 बड़ा चम्मच

चिली सॉस                      1 बड़ा चम्मच

तेल                            तलने के लिए

हरी मिर्च                        2 लम्बी कटी हुई

लहसुन                          1 बड़ा चम्मच (बारीक़ कटा हुआ)



विधि

सबसे पहले एक बाउल में कॉर्न फ्लौर, मैदा, अदरक लहसुन का पेस्ट, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च को डाले और अच्छे से मिला ले। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाये और इसका गाढ़ा घोल तैयार करे। अब पहले से साफ़ किये और टुकड़ो में काटे हुए मशरुम को इसमें डाले और मिलाये। सभी मशरुम को अच्छी तरह से इस घोल में लपेट लेना है। अब गैस पे कढ़ाई को रखे और उसमे तेल को गर्म करे। अब सभी मशरुम के टुकड़ो को इसमें डीप फ्राई करे। जब इनका रंग सुनेहरा हो जायेगा और ये क्रिस्पी हो जाये तो इन्हे निकाल ले।

अब एक पैन में आधा छोटा चम्मच तेल को गर्म करे। इसमें हरी मिर्च, बारीक़ कटा लहसुन डाले और तड़काये। अब इसमें प्याज को डाले और हल्का गुलाबी होने तक भूने। फिर इसमें शिमला मिर्च को डाले और दो से तीन मिनट्स तक भूने। अब इसमें टोमेटो सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस और सफ़ेद सिरका को डाले और अच्छे से मिला ले। अब इसमें नमक और फ्राई किया हुआ मशरुम डाले। अच्छी तरह से मिला लेने के बाद इसमें एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लौर और तीन बड़े चम्मच मैदा का घोल डाले और एक उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पका ले। गैस बंद कर दे।

तैयार है स्वादिष्ट मशरुम चिली। इसको गर्मागर्म फ्राइड राइस के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    इस बार बनाये मज़ेदार और स्वादिष्ट कॉर्न (भुट्टा) शेक

    शेक को आपने बहुत से पिए होंगे। पर क्या आप ने कभी कॉर्न (भुट्टा) का शेक पिया है? ये बहुत ही स्वादिष्ट तो होता ही साथ ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको कॉर्न (भुट्टे) का शेक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री भुट्टा         2 दूध…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों में बनाये गुड़ की चाय

    सर्दियों के मौसम में चाय तो सभी पीते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है गुड़ की चाय की रेसिपी। यह बहुत ही लाभदायक होती है। सामग्री (दो कप चाय के लिए) दूध 1 कप पानी 1 कप चाय पत्ती 1 छोटा चम्मच गुड़ 3 छोटे चम्मच छोटी इलायची 2 अदरक 1 छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: गाजर का स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो गाजर का तो क्या कहना। आज हम आपको गाजर का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री गाजर                                        1/2…

    Spread the love
  • |

    टमाटर का स्वादिष्ट आचार

    आचार तो आपने बहुत से खाये होंगे।  पर क्या आपने कभी टमाटर का आचार बनाया या फिर खाया है ? ये बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।  इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसको पूरे साल भर तक स्टोर करके रखा जा सकता है। आज हम आपको इसी…

    Spread the love
  • वट अमावस पर बनाये आटे के बरगद

    वट अमावस पर इसके प्रसाद में आटे के बरगद बनाये जाते है। आज हम आपको आटे के बरगद बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। सामग्री गुड़                          1/4 कप पिघला हुआ आटा                       1 कप रिफाइन आयल       डीप फ्राई करने के लिए विधि सबसे पहले गुड़…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल: कैसे बनाएं शुगर फ्री मिठाई

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। आज हम आपके लिए लाएं हैं शुगर फ्री मिठाई खसखस के पेड़े।…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *