होली स्पेशल स्वादिष्ट गुजिया रेसिपी

होली के मौके पर मिठाइयों का खास महत्व होता है। आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है होली स्पेशल गुजिया रेसिपी।

सामग्री:
🔹 मैदा – 2 कप
🔹 घी – 4 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
🔹 पानी – आवश्यकता अनुसार (आटा गूंधने के लिए)
🔹 खोया – 1 कप
🔹 पिसी हुई चीनी – ½ कप
🔹 नारियल बूरा – ¼ कप
🔹 काजू, बादाम, किशमिश – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
🔹 इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
🔹 तलने के लिए तेल या घी

विधि:
सबसे पहले मैदा में घी मिलाकर मोयन दें, फिर इसमें पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंध लें। अब इसको 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब एक कढ़ाई में खोया भूनें जब तक कि वह हल्का भूरा न हो जाए। अब इसमें चीनी, नारियल, सूखे मेवे और इलायची पाउडर को मिलाएँ और ठंडा करें।
अब आटे की छोटी लोई बनाकर उसे बेल लें और उसमें स्टफिंग भरें। फिर किनारे पानी से सील करें और किनारों को अच्छी तरह मोड़ें।
अब मध्यम आंच पर तेल या घी में सुनहरा होने तक तल लें। पूरी तरह से ठंडा होने के बाद परोसें और होली का आनंद लें!

Spread the love

Similar Posts

  • |

    इस बार बनाएं प्याज टमाटर की स्वादिष्ट चटनी

    टमाटर की चटनी आपने कई बार बनाई और खाई होगी। लेकिन क्या कभी आपने टमाटर के साथ प्याज को मिलाकर के चटनी बनाई है। आज हम आपको टमाटर और प्याज की एक बढ़िया सी चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जोकि इंसटेंट बन जाती है। खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। ये चटनी यदि…

    Spread the love
  • |

    नाश्ते में बनाये स्वादिष्ट हलवा नगौड़ी

    हलवा नगोड़ी एक ऐसा नाश्ता है जिसे उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है। विशेषतौर पर बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं हलवा नगोड़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री हलवा के लिए सूजी               150 ग्राम चीनी               100…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट समोसे बनाने की सरल विधि

    समोसे ऐसा स्नैक्स है, जो की कभी भी कहीं भी खा सकते हैं। ये पुरे भारत में खाये जाने वाली डिश है। अब हम आपको बताते है इसको बनाने की विधि। सामग्री: ऊपरी खोल के लिए सादा आटा (मैदा)                                              1…

    Spread the love
  • |

    बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    फ्राइड राइस तो हम सबने ही कभी ना कभी जरूर से खाये होंगे पर आजकल लॉक डाउन के टाइम यदि आपका भी मन करे बाजार जैसा फ्राइड राइस खाने का तो जरूर पढ़े इसको। सामग्री चावल १ कप पानी जरूरतानुसार नीम्बू का रस १/२ छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार हरी मिर्च २ (बारीक कटी हुई) लहसुन…

    Spread the love
  • इस नवरात्रि बनाये स्पेशल नारियल लड्डू

    दोस्तों आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है व्रत के लिए स्पेशल नारियल लड्डू। सामग्री: 2 कप नारियल का बूरा 1 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 1 चम्मच घी 2 चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) विधि: सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें नारियल का बूरा…

    Spread the love