अच्छी सेहत के लिए खाये ओट्स इडली

ओट्स हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। पर अगर आप को ओट्स खाना पसंद न हो तो आप इसकी इडली बना कर भी खा सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है। साथ ही पौष्टिक भी होती है। आइये जानते हैं ओट्स इडली बनाने की सरल विधि।

सामग्री

ओट्स                                                   1 कप

तेल                                                       2 बड़े चम्मच

सरसो के दाने                                         1/4 छोटी चम्मच

जीरा                                                      1/4 छोटा चम्मच

उरद दाल                                              1 बड़े चम्मच

चना दाल                                               1 बड़े चम्मच

गाजर                                                    1 कटोरी (ग्रेट की हुई)

सूजी                                                      1/2 कटोरी

नमक                                                    स्वादानुसार

दही                                                       1 कप

पानी                                                      1/2 कप



विधि

सबसे पहले एक पैन को एग्स पर रखे और उसमे ओट्स को लगभग दो मिनट्स तक भूने। ठंडा होने पर इसे ग्राइंडर में महीन पीसे। अब एक पैन को गैस पर रखे और उसमे तेल डाले। अब इसमें सरसो के दाने, जीरा, चना दाल और उरद दाल को डाले और भूने। थोड़ी देर अच्छे से भून जाने के बाद इसमें गाजर और सूजी को डाले और लगभग दो से तीन मिनट्स तक भूने।

पूरी तरह से भुन जाने के बाद इसमें ओट्स का पाउडर, नमक और दही को डाले और अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें पानी डाले और घोल को तैयार करे। तैयार है हमारा इडली का बैटर। इसको दस से बारह मिनट्स के लिए ढक के रख दे। दस मिनट्स के बाद इस बैटर को इडली मोल्ड्स में डाले और पका ले। तैयार है ओट्स इडली। गर्मागर्म नारियल की चटनी के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • चना दाल खाने से होने वाले फायदे

    चने की दाल वैसे तो भारतीय घरों में एक ख़ास भोजन की सामग्री होती है। ये हर घर के खाने का महत्वपूर्ण अंग होता है। आज हम आपको चना दाल खाने से होने वाले फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं चना दाल के फायदे। चने की दाल में फाइबर की मात्रा बहुत…

    Spread the love
  • घर पर गुलाब जल बनाने की सरल विधि

    गुलाब जल का तो हम लोग अक्सर अलग अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं। पर कितना अच्छा हो अगर ये गुलाब जल हम लोग घर पर ही बना लें। इसे आप खाने पीने की रेसिपी में या ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। विधि एक बर्तन को गैस पर रखें। इसमें तली पर…

    Spread the love
  • |

    सूजी के क्रिस्पी स्टिकस

    सूजी का नाश्ता तो सभी बनाते और कहते है। सूजी का कई प्रकार का नाश्ता आपने भी खाया होगा। पर आज हम आपको बताने जा रहे है सूजी के क्रिस्पी स्टिकस बनाने की सरल विधि जो कि स्वाद में बहुत ही उम्दा है । सामग्री आलू 2 मध्यम आकार के हरि मिर्च 2 अदरक का…

    Spread the love
  • |

    इस त्यौहार बनाइये स्वादिष्ट मावे के पेड़े

    मावे के पेड़े एक ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। इसे आप व्रत उपवास में भी खा सकते हैं। आइये जानते हैं मावे के पेड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री: मावा (खोया) – 500 ग्राम चीनी पाउडर – 200 ग्राम (स्वादानुसार) इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच घी –…

    Spread the love
  • |

    कर्ड राइस बनाने की सरल विधि

    भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ अक्सर बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाने वाली होती है इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • व्रत में खाने के स्वाद को बढ़ाएं इस चटनी से

    चटनी वैसे तो किसी भी खाने का जायका बड़ा देती है पर अगर व्रत उपवास में भी जायकेदार चटनी खाने को मिल जाए तो क्या कहना। आज हम आपको ऐसी ही एक दही की चटनी की रेसिपी के बारें में बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दही …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *