|

इस बार बनाएं प्याज टमाटर की स्वादिष्ट चटनी

Image Source: Google Search

टमाटर की चटनी आपने कई बार बनाई और खाई होगी। लेकिन क्या कभी आपने टमाटर के साथ प्याज को मिलाकर के चटनी बनाई है। आज हम आपको टमाटर और प्याज की एक बढ़िया सी चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जोकि इंसटेंट बन जाती है। खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। ये चटनी यदि आप अपने खाने के साथ परोसेंगे तो आपके खाने का स्वाद 2 गुना बढ़ जाएगा। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

हींग एक चुटकी

लहसुन चार से पांच कलियाँ

करी पत्ता 8-10 पत्तियां

जीरा एक चौथाई छोटी चम्मच

 प्याज एक कप

अदरक बारीक कटा हुआ

हरी मिर्च एक

टमाटर दो कप

नमक स्वाद अनुसार

इमली का गूदा एक छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें। तेल गर्म हो जाने पर इसमें हींग, अदरक, लहसुन, जीरा, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पका लें। अब इसमें मोटी कटी प्याज डालें और मध्यम आंच पर ही हल्का सा पका लें। ध्यान रखें हमें प्याज को सिर्फ नरम करना है उसका रंग नहीं बदलना है। जब प्याज हल्की से नरम पड़ जाए तब इसमें टमाटर को डालकर पकाएं। टमाटर हमें तब तक पकाना है जब तक टमाटर गल ना जाए। अब इसमें नमक को डालकर मिलाएं। अंत में इमली का गूदा डालकर मिला दें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस को बंद करें।

सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीसें। तैयार है टमाटर प्याज की स्वादिष्ट चटनी। गरमा गरम खाने के साथ इस चटनी को जरूर परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    लौकी के स्वादिष्ट पराठे बनाने की सरल विधि

    नाश्ते में तो हम सभी कुछ ना कुछ नया ट्राय करते ही रहते है। पर आज हम आपको एक ऐसा बढ़िया सा झटपट तैयार होने वाला नाश्ता बताने जा रहे है जो आपने पहले कभी भी नहीं खाया होगा। सामग्री : लौकी                         ½ (घिसी हुई) नमक                         स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    इस गर्मी बनाएं आम की बर्फी

    गर्मी के मौसम में यदि कोई आम ना खाएं ऐसा तो हो ही नही सकता। आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आज हम आपके सभी के साथ शेयर करेंगे आम की बर्फी की रेसिपी। तो आइए शुरू करते है। सामग्री बेसन  1 कप पके आम का पल्प  1 कप पिस्ते  10-12 चीनी  3/4…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट हरे मटर की करारी पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो वैसे भी भारतियों को बहुत भाँती हैं। और अगर ये पूरी मटर की बनी हो तो क्या कहना। आज हम आपको स्वादिष्ट मटर की पूरी बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री मटर                                       1 कप आटा                                      2 कप हरी मिर्च                                2-3 लहसुन                                   7-8 कलियाँ हरा धनिया                            बारीक़…

    Spread the love
  • |

    झटपट तैयार होने वाली स्वादिष्ट डबल लेयर की बर्फी

    सभी जानते है आजकल के संक्रमण भरे माहौल में बहार का कुछ भी खाना खतरनाक साबित हो सकता है। तो ऐसे में घर पर ही बनाएं एक दम आसान सी रेसिपी के साथ स्वादिष्ट डबल लेयर की बर्फी। सामग्री घिसा हुआ नारियल 2 कप पिसी चीनी 1 1-2 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप नारंगी फ़ूड…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट कच्चे आम की मीठी चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट कच्चे आम  की  मीठी चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री कच्चा आम                                          2 (मध्यम ) पानी                                                    ½  कप गुड़                                                      ½  कप सेंधा नमक                                           ¾  छोटा चम्मच भुना जीरा                                              1  छोटा चम्मच गरम मसाला                                        ¾  छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च                                   ¼ …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ब्लैक टी बनाने की सरल विधि

    ब्लैक टी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पसंद नहीं करता। जबकि सभी ये जानते हैं की ये स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। पर इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। आज हम आपको ब्लैक टी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं।…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *