|

इस सर्दियों में बनाये मेथी का स्वादिष्ट परांठा

यूं तो सर्दियों के मौसम में कुछ न कुछ खाने पीने का मन करता ही रहता है । और अगर ऐसे में गरमा गरम मेथी की पराँठे खाने को मिल जाये तो क्या बात है । आज हम आपको मेथी के पराँठे बनाने की विधि बताने जा रहें हैं ।

सामग्री:

गेंहू का आटा 2 कप

बेसन 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

सफेद तिल 1 बड़ा चम्मच

अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच

साबुत जीरा 1/4 छोटा चम्मच

हरी मिर्च औए लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच

मेथी पत्तियाँ 1 1/5 कप

विधि

सबसे पहले एक बाउल में गेंहू का आटा, बेसन, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सफेद तिल,अजवाइन, साबुत जीरा, हरी मिर्च औए लहसुन का पेस्ट और मेथी पत्तियाँ को अच्छी तरह से मिलाएं। पानी की साथ इसका आटा गूंथ लें। हाथो में हल्का सा तेल लगाकर आटे को तेल के साथ एक बार फिर से गूंध लें। अब इस गूँधे हुए आटे को लगभग आधे घंटे के लिए ढककर रखें।

आधे घंटे के बाद इसकी छोटी छोटी सी लोइयां तोड़ ले और इसके परांठे बेल कर सेके। तैयार है मेथी के गर्मागर्म परांठे। इसको हरी चटनी या अचार के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Image Source: Google

Spread the love

Similar Posts

  • जाने माइक्रोवेव के हैक्स जिनसे बच सकता है आपका समय

    माइक्रोवेव लगभग सभी घरों में पाया जाता है। आज हम आपको माइक्रोवेव की कुछ उपयोगी टिप्स के बारे में बताने जा रहें है। ये आपका किचन का समय भी कम कर देगा। किसी भी प्रकार के पापड़ या फिर चिप्स को आप सीधा माइक्रोवेव में रख कर भून सकती है। आप मूंगफली को भी माइक्रोवेव…

    Spread the love
  • पिज़्ज़ा सैंडविच की सरल विधि

    जब भी बच्चों के लिए स्नैक बनाने की बात आये तो पिज़्ज़ा सैंडविच का जिक्र आना तो स्वाभाविक ही है। आज हम आपको पिज़्ज़ा सैंडविच बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री पिज़्ज़ा सॉस ऑरेगैनो बटर चीज़ ब्रेड स्लाइस विधि सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर चीज़ को अच्छे…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: चिकेन टिक्का

    चिकेन टिक्का खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री बोनलेस चिकन                          800 ग्राम दही                                          200 ग्राम लाल मिर्च                                  3 छोटी चम्मच गर्म मसाला                                2 छोटी चम्मच नमक                                        स्वादानुसार तेल                                          …

    Spread the love
  • हेल्दी रहने के जरूर खाएं इन चीजों को

    हेल्दी तो हम सभी रहना चाहते हैं। परन्तु बहुत कोशिश करने के बाद भी आप चाहकर भी स्वस्थ्य नहीं रह पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं जो की आपको स्वस्थ्य रहने में मददगार साबित होगा। रोजाना अगर आप एक सेब खाते हैं तो इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता…

    Spread the love
  • नवरात्रे पर कैसे बनाएं टेस्टी पकौड़ियाँ

    नवरात्रे के व्रत में सभी लोगों को कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना पसंद होता है। आज हम आपको टेस्टी पकोड़ियां बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं कूटू के आटे के पकौड़ियाँ बनाने की सरल विधि। सामग्री   कूटू का आटा                                        1/2 कप तेल                                                       तलने के लिए…

    Spread the love
  • |

    कच्चे केले के दही भल्ले

    दही भल्ले तो सभी को पसंद आते हैं। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं खासतौर पर बच्चे। पर आज हम आपको कच्चे केले से दही भल्ले बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कच्चे केले           4-5 दही               300 ग्राम नमक              स्वादानुसार चीनी               स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर    …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *