|

बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा माइक्रोवेव में

गाजर का हलवा वैसे तो सभी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको इसे माइक्रोवेव में बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। ये हलवा गैस पर बने हलवे की तरह ही स्वादिष्ट होता है।

सामग्री

गाजर        1 किलो

मावा         250 ग्राम

चीनी                250 ग्राम

दूध          1 कप

काजू         1 कप (टुकड़ो में कटा हुआ)

किसमिश     1/4 कप

छोटी इलाइची 4-5 (छीली हुई)

घी          2 बड़े चम्मच



विधि

सबसे पहले गाजर को छील के कद्दूकस कर ले। गाजर को कद्दूकस करने के लिए फ़ूड प्रोसेसर का भी प्रयोग किया जा सकता है। सबसे पहले मावे को 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करके भून ले। फिर एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में कद्दूकस किया हुआ गाजर और दूध डालकर 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे। फिर उसे निकाल कर चला ले।

फिर से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे। फिर उसे निकाल कर चला ले अब इसमें घी और चीनी को अच्छी तरह से मिला ले। फिर से बाउल को 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे। फिर इसे निकाल करके चला ले। थोड़े से काजू और किसमिश और मावा को डालकर के अच्छी तरह से मिला ले। फिर से इसे 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर ले। फिर से उसे निकाल कर के अच्छी तरह से मिला ले।

अब हलवा तैयार है।  ऊपर से इलाइची पाउडर को डालकर मिला ले।  ध्यान दे माइक्रोवेव में बने हुए गाजर के हलवे में थोड़ी सी नमी रहती है।  ये हलवा गैस पे बने हलवे की तरह से बिलकुल सूखा नहीं बनता है। फिर भी ये इसी तरह खाने में स्वादिष्ट होता है। ऊपर से काजू से गार्निश करके सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • जाने कैसे कम करे अपने पेट की चर्बी को

    आजकल अपने बढ़ते वजन से सभी परेशान है। खासकर की अपने पेट की चर्बी से। और इसको कम करने के लिए तरह तरह की एक्सरसाइज भी करते है। कई लोग तो कई प्रकार की दवाइयों का भी प्रयोग करते है। जिसके कारण उन्हें कई बार उसके साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ता है। आज…

    Spread the love
  • जानिए अनार खाने के फायदे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • लोकी के सेवन करने के फायदे

    लोकी एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनकर अक्सर लोग मुँह बना लेते हैं।  पर क्या आप जानते हैं कि जिस लोकी को खाने में लोग विशेषतः बच्चे अपनी नाक भौहें सिकोड़ते हैं वह लोकी अमृत के सामान है। आइये आज हम आपको लोकी के सेवन करने के फायदे (loki ke fayede) बताते हैं।  …

    Spread the love
  • |

    मकर संक्रांति के लिए बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक काले तिल के लडडू

    मकर संक्रांति के पर्व पर तिल खाने का बड़ा महत्व है। इस दिन काले तिल का पूजा में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए आप इसे पूजा में मिष्ठान की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दिन अगर आप तिल का सेवन करते हैं तो आप को पुण्य तो मिलता ही है साथ ही…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : शक्कर पारे बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है शकरपारे। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप चीनी                                         2 कप पानी                                        …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *