वट अमावस पर बनाये आटे के बरगद

वट अमावस पर इसके प्रसाद में आटे के बरगद बनाये जाते है। आज हम आपको आटे के बरगद बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है।

सामग्री

गुड़                          1/4 कप पिघला हुआ

आटा                       1 कप

रिफाइन आयल       डीप फ्राई करने के लिए



विधि

सबसे पहले गुड़ को महीन काट लें। अब गैस पर एक पैन रखें। उसमे थोड़ा सा पानी डालें। अब इसमें महीन कटा हुआ गुड़ डाल लें। जब ये पूरी तरह से घुल जाए तो गैस बंद कर लें। अब इस पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब इस घोल और एक बड़े चम्मच रिफाइन आयल से आटे को अच्छी तरह से गूंध लें। ध्यान रहे ये कड़ा आटा गूँधना है। साथ ही अलग से पानी का प्रयोग नहीं करना है।

अब इस आटे की छोटी छोटी लोई तोड़ लें। और उन्हें गोल आकार दें। आप चाहें तो इसमें बीच में एक सिलाई से छेद कर सकते हैं। अब इसे डीप फ्राई कर लें। छेद होने की वजह से ये अंदर तक क्रिस्पी हो जाते हैं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    छोले की टिक्की बनाने की सरल विधि

    आलू टिक्की तो सभी खाते ही हैं परन्तु क्या अपने कभी छोले की टिक्की खायी है? अगर नहीं तो आज हम आपको छोले की टिक्की बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि सामग्री भीगे छोले              4 कप हरा प्याज              1/2 कप…

    Spread the love
  • जाने स्वादिष्ट मखाना मूंगफली बनाने की सरल विधि

    मखाने खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होते हैं। आज हम आपको मखाने मूंगफली का स्नैक बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री मखाना                                                  30 ग्राम तेल                                                       2 बड़े चम्मच हरी मिर्च                                                1 करि पत्ता                                               10…

    Spread the love
  • |

    ब्रेड का टेस्टी और हैल्दी स्नैक

    ब्रेड तो बच्चे पसंद करते ही हैं। पर आज हम आपको ब्रेड के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेड के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी। सामग्री उबला आलू                      1(मैश किया हुआ) मकई के दाने                   2 बड़े चम्मच प्याज                               2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) धनिया…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू (motichoor laddu) बनाने की सरल विधि

    लड्डू तो सभी को पसंद आते हैं। परन्तु अगर यह लड्डू मोतीचूर (motichoor laddu) के हों तो क्या बात है। मोतीचूर के लड्डू भारत की एक प्रसिद्ध मिठाई है। इसे घर पर बनाना आसान है। आज हम आपको मोतीचूर के लड्डू बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री: बेसन (चने का आटा) –…

    Spread the love
  • मशरुम टिक्का बनाने की सरल विधि

    मशरूम टिक्का एक ऐसा स्नैक है जो कि खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बहुत आसान होता है। आज हम आपको इसी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मशरुम            1 पैकेट बेसन              1 छोटा चम्मच तेल               1 छोटा चम्मच दही               1 छोटा…

    Spread the love
  • |

    टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो लगभग हम सभी लोग पीना पसंद करते हैं। साधारण रूप से चाय तो हम सभी घर बनाते हैं। पर आज हम आपको टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप शुगर क्यूब                     4 (स्वादानुसार) टी बैग्स                        …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *