व्रत के लिए बनाएं स्पेशल आलू

chef shipra vrat fast recipe

व्रत उपवास में जीरे वाले आलू सभी लोगो द्वारा बहुत ही पसंद किये जाते है। ये बनाने में बहुत ही आसान और स्वाद में उम्दा है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

आलू            200 ग्राम (उबले हुए)

हरी मिर्च         3-4 बारीक़ कटी हुई

सेंधा नमक       स्वादानुसार

देसी घी          1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च        1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर     1/4 छोटा चम्मच

गरम मसाला      1/8 छोटा चम्मच

भुना जीरा        1/4 छोटा चम्मच

साबुत जीरा       1/4 छोटा चम्मच

अदरक          1 इंच घिसी हुई

धनिया पत्ती       गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले उबले आलुओं को छील कर एक बाउल में रखें। अब इसे चाकू से छोटे टुकड़ो में काट ले। ध्यान रखे की आपको इसका पेस्ट नहीं बनाना है। अब एक कढ़ाई में देसी घी डालें और गैस पर गर्म करने को रखें। घी गर्म होने के बाद इसमें साबुत जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भूने। अब इसमें आलू डालकर अच्छे से मिलाएं।

अब इसमें सभी सामग्रियां डालकर अच्छे से मिला लें और इसे भुने। इसे लगातार चलाते रहें। थोड़ी देर में ही इनका रंग सुनेहरा हो जाएगा।जिसका मतलब है की ये अच्छे से भुन गए है।

अब आप गैस बंद कर दें। इसको धनिया पत्ती से गार्निश करे । प्लेट में निकाल कर सर्व करें। तैयार है स्वादिष्ट भुने आलू।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • इंस्टेंट रवा अप्पम बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • जायफल खाने के आयुर्वेदिक फायदे

    जायफल एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय रसोई में आसानी से पाया जाता है। इसके बहुत से आयुर्वेदिक फायदे भी हैं। आज हम आपको जायफल के आयुर्वेदिक फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। जायफल की तासीर गर्म होती है। अगर किसी व्यक्ति को कपकपी लग रही हो या बुखार…

    Spread the love
  • जाने स्वादिष्ट मखाना मूंगफली बनाने की सरल विधि

    मखाने खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होते हैं। आज हम आपको मखाने मूंगफली का स्नैक बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री मखाना                                                  30 ग्राम तेल                                                       2 बड़े चम्मच हरी मिर्च                                                1 करि पत्ता                                               10…

    Spread the love
  • वेज सीक कवाब बनाने की सरल विधि

    वेज सीक कवाब खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते हैं वेज सीक कवाब बनाने की सरल विधि। सामग्री उबला आलू                               5 उबली गाजर                              1 उबली फूलगोभी                         ½ उबली सेम                                 ½  कप उबला हरा मटर                          ¼  कप हरी…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों के मौसम के लिए बनाए स्वादिष्ट काजू गुलाब पट्टी (चिक्की)

    सर्दियों में हम लोग काजू तो खाते ही हैं। साथ ही गुड़ का भी अधिक प्रयोग होता है। पर अगर इसको मिला कर के स्वादिष्ट काजू गुलाब पट्टी बना दी जाये तो क्या कहना। आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट काजू गुलाब पट्टी (चिक्की) बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही पौष्टिक…

    Spread the love
  • नवरात्रे स्पेशल: फलों का रायता

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको फलों का रायता बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री केला                                         1(मोटा कटा हुआ) सेब                                           1(छोटा टुकड़ो में कटा हुआ) संतरा                                        1(छीला हुआ) अंगूर                                         25…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *