स्वादिष्ट मखनी ग्रेवी बनाने की सरल विधि

ये एक ऐसी ग्रेवी है जिसमे माखन का प्रयोग किया है। इस ग्रेवी को कोफ्ते, पनीर मखनी या किसी भी सब्जी की मखनी बनाने में प्रयोग किया जा सकता है।

 

विधि

एक गर्म पैन में तेल डालके गर्म करे। अब इसमें भुना जीरा डाले। गैस धीमी रखे। अब इसमें धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर भुने। फिर इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दे। मसाले को भुने जब तक की मसाले से तेल अलग ना हो जाये। बीच बीच में चलाते रहे जिससे के मसाला लग ना जाये। फिर इसमें लाल मिर्च को डाल दे। मसाले को गाढा होने तक भुने अच्छी तरह से फिर इसमें क्रीम को डाल दे। एक उबाल आने तक इसे भुने फिर पानी को डालकर भुने। अब इसमें नमक, गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर दो उबाल आने तक पकाये। फिर इसमें बटर को डाल दे। अच्छी तरह से मिला ले। तैयार है मखनी ग्रेवी। हरे धनिये से गार्निश करे।


सामग्री

तेल 1 बड़ा चम्मच

भुना जीरा ¼ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर ¼ छोटी चम्मच

टमाटर 2 (मध्यम साइज के)

अदरक ½ इंच का टुकड़ा

हरी मिर्च 1

लाल मिर्च ¼ छोटी चम्मच

क्रीम ½ कप

पानी ज़रूरतानुसार

नमक स्वादानुसार

गर्म मसाला ¼ छोटी चम्मच

हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ

बटर 1 बड़ा चम्मच

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • मशरुम टिक्का बनाने की सरल विधि

    मशरूम टिक्का एक ऐसा स्नैक है जो कि खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बहुत आसान होता है। आज हम आपको इसी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मशरुम            1 पैकेट बेसन              1 छोटा चम्मच तेल               1 छोटा चम्मच दही               1 छोटा…

    Spread the love
  • |

    झटपट शिकंजी बनाने का आसान तरीका

    शिकंजी एक ऐसा पेय पदार्थ है जो की हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में धूप में जाने या वापस आने पर आप इसको जरूर पिए। आज हम आपको शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री चीनी                                         6 छोटी चम्मच काला नमक                               स्वादानुसार नीम्बू                                        …

    Spread the love
  • |

    इंस्टेंट दही ब्रेड वड़ा बनाने की सरल विधि

    दही बड़ा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। पर आज हम आपको इसे एक ट्विस्ट के साथ बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं ब्रेड से बना दही बड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री मीठा दही                         1 कप ब्राउन ब्रेड                        4 स्लाइस चाट मसाला                     ¼ छोटा चम्मच काला नमक                    …

    Spread the love
  • जाने कैसे बनाये घर पे गार्लिक पाउडर

    गार्लिक पाउडर एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो की एक आम भारतीय किचन में इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको घर पर गार्लिक पाउडर बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं। सबसे पहले लहसुन की कलियों को निकाले और उसे गर्म पानी में आधे घंटे के लिए भीगा दे।…

    Spread the love
  • नाश्ते की लिए बनाये स्वादिष्ट नमकीन मखाना

    मखाने यूँ तो स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही ये बहुत ही पौष्टिक भी होते हैं। आज हम आपको मखाने का नाश्ता बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मखना                                       2 कटोरी घी                                            …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट फ्रूट केक बनाने की सरल विधि

    फ्रूट केक एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको फ्रूट केक बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री बटर                      250 ग्राम चीनी                     250 ग्राम मैदा                      250 ग्राम अंडे                      6 किशमिश               100 ग्राम बादाम                   100 ग्राम काजू                     100 ग्राम बेकिंग…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *