शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

कैसा होता है ताम्बे और कांसे के बर्तनो में भोजन करना

कैसा होता है ताम्बे और कांसे के बर्तनो में भोजन करना

Spread the love

हम लोग तरह तरह के बर्तनो में खाना खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं की कैसा होता है ताम्बे और कांसे के बर्तनो में भोजन करना। तो आइये शुरू करते हैं।

ताम्बे के बर्तन

ताम्बे के बर्तनो में खाना खाने से व्यक्ति को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं की ताम्बे के बर्तन में पानी रखकर पीने से कई प्रकार के असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा ये आपके लीवर की समस्याओं को भी दूर करता है। ऐसे बर्तनो में खाना खाने से स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।


कांसे के बर्तन

अगर आप कांसे के बर्तन में खाना खाते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही अच्छा है। ये आपके स्वास्थ्य को भी अच्छा करता है। इससे आपके रक्त की भी शुद्धि होती है। लेकिन कांसे के बर्तनो में खाना खाते वक़्त एक सावधानी जरूर बरतें। कांसे के बर्तनों में कभी भी कोई खट्टी चीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page