कैसे बनाएं गरमा गरम खस्ता कचौड़ी

chef shipra recipe

कचौड़ियां तो सभी को पसंद आती हैं। अगर यह कचौड़ियां आलू की बनी हों तो क्या कहना! आज हम आपको आलू की खस्ता कचौड़ियों की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

कचौड़ी के लिए

मैदा               3 कप

सोडा              1/4 छोटा चम्मच

नमक              स्वादानुसार

तेल                              2 बड़े चम्मच

सूजी                            1 कप

स्टफ्फिंग के लिए

आलू उबले हुए      4-5 मध्यम आकार के

तेल               तलने के लिए

जीरा               1/2 छोटा चम्मच

नमक              स्वादानुसार

धनिया पाउडर       1 1/2 छोटा चम्मच

गर्म मसाला         1/4 छोटा चम्मच

हरी मिर्च                     3-4 बारीक कटी हुई

विधि

सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक, सोडा, तेल और सूजी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब पानी डालकर कचौड़ी का आटा गूंध लें। अब इस आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें।

स्टफ्फिंग: एक कड़ाई में तेल गर्म कर के जीरा चटकायें। अब इसमें बारीक कटा हुआ आलू, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, गर्म मसाला डालकर अच्छे से भून लें और फिर गैस बंद कर के ठंडा करने को रख दें।

गूंधे हुए आटे की छोटी लोइया तोड़ लें। अब इन लोइयों को हथेली पर दबा कर के इसमें थोड़ा सा स्टफ्फिंग भर लें। हलके हाथ से इसे बेल लें। बेलते हुए ध्यान दें ज्यादा ताकत नहीं लगायें अन्यथा कचौड़ी फट जाएँगी।

अब इसे गरम तेल में डालकर डीप फ्राई करें। गरमागरम आलू की कचौड़ियों को धनिया पत्ती की हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • किचन टिप्स: भुट्टों के दाने निकालने की आसान ट्रिक

    भुट्टे तो लगभग हम सभी पसंद करते ही हैं। बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं। साथ ही इसके दानो को विभिन्न प्रकार की रेसिपी में प्रयोग भी किया जाता है। आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहें हैं जिससे आप भुट्टे के दाने बड़ी ही आसानी से घर पर ही मिनटों में निकाल…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट प्याज का आचार बनाने की सरल विधि

    आचार वैसे तो बरसो से भारतीय भोजन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है। आज भी बिना आचार के खाना अधूरा ही समझा जाता है। ऐसा ही एक आचार है प्याज का आचार। आइए जानते है प्याज का आचार बनाने की सरल विधि। सामग्री: छोटी प्याज – 25-30 सफ़ेद सिरका – 1 1/2 कप हरी…

    Spread the love
  • |

    झटपट पुदीने की शिकंजी बनाने का आसान तरीका

    शिकंजी एक ऐसा शीतल पेय है जो की सभी लोग पसंद करते है खासतौर से बच्चे। गर्मियों के मौसम में धूप में जाने या वापस आने पर आप इसको जरूर पिएँ। आज हम आपको पुदीने की शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री पुदीना पत्ती                                          25-30…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • |

    बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा माइक्रोवेव में

    गाजर का हलवा वैसे तो सभी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको इसे माइक्रोवेव में बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। ये हलवा गैस पर बने हलवे की तरह ही स्वादिष्ट होता है। सामग्री गाजर        1 किलो मावा         250 ग्राम चीनी                250 ग्राम दूध          1 कप काजू…

    Spread the love
  • |

    होटल के स्टाइल में बनाइये घर पर कटहल की सूखी सब्जी

    कटहल की सब्जी वैसे तो हर घर में बनती ही है। पर आज हम आपको होटल के स्टाइल में कटहल की सूखी सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। अगर आप ऐसे कटहल की सूखी सब्जी बनाएंगे तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जायेंगे। आइये जानते है इसको बनाने की सरल रेसिपी। सामग्री:…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *