शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

खट्टा मीठा टमाटर का अचार बनाने की सरल विधि

खट्टा मीठा टमाटर का अचार बनाने की सरल विधि

Spread the love

आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे टमाटर का तो क्या कहना। आज हम आपको खट्टे मीठे टमाटर का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

सामग्री

टमाटर                                      2 किलो

हल्दी पाउडर                             50 ग्राम

लहसुन                                      50 ग्राम

लाल मिर्च पाउडर                       25 ग्राम

करि पत्ता                                   25 ग्राम

सरसो का तेल                            250 ग्राम

चीनी                                         150 ग्राम

पिसी राई                                   100 ग्राम

सफ़ेद सिरका                             2 बड़े चम्मच

नमक                                        स्वादानुसार

हींग                                          2 छोटी चम्मच

हरी मिर्च और अदरक                 50 ग्राम



विधि

सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धो के सूखा ले। अब एक कढ़ाई को गैस पे रखे और इसमें तेल को तेज़ गर्म करे। अब इसमें हींग, महीन कटा लहसुन, पीसी अदरक, करि पत्ता और साबुत हरी मिर्च को डाले और भूनें। इसके बाद बड़े टुकड़ो में कटे हुए टमाटर को कढ़ाई में डाले और 7-8 मिनट्स तक पका ले। टमाटर पकने के बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, पीसी राई और चीनी को डाले और अच्छे से मिला ले। फिर गैस को बंद करे और इसमें सिरका मिला ले। ठंडा होने पे इसको कांच के जार में पलट ले और एक हफ्ते तक धूप दिखा ले। तैयार है खट्टा मीठा टमाटर का अचार। इसको खाने के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page