chef shipra recipe

व्रत में लोगों को कुछ अलग सा स्वादिष्ट खाने का मन करता हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं कूटू के आटे के पकौड़ी बनाने की सरल विधि।

सामग्री

कूटू का आटा                      1/2 कप

आलू                                   1 बड़ा

सेंधा नमक                           स्वादानुसार

लालमिर्च                             1/4 छोटा चम्मच

गरम मसाला                       1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच

तेल                                     तलने के लिए

पानी                                   जरूरत अनुसार



विधि

सबसे पहले आप एक बाउल में कूटू का आटा डालें। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाए। अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल बना लें।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। इस गाढ़े घोल में आलू के बारीक कटे टुकड़े डालें। आप आलू के स्लाइसेस भी डाल सकते हैं। अब इसको गर्म तेल में पकौड़ी के आकर में डालें और डीप फ्राई करें। अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग भूरा हो जाएगा।

तैयार है आपकी व्रत की स्वादिष्ट पकौड़ी। इसे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *