शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

जाने अजवाइन खाने के क्या है फायदे

जाने अजवाइन खाने के क्या है फायदे

Spread the love

अजवाइन आयुर्वेदिक गुणों का भंडार है। इसके सेवन से बहुत से रोगो का नाश होता है। आइये जानते है किन रोगो में उपयोगी है अजवाइन।

अजवाइन के सेवन से हमारा पाचनतंत्र ठीक रहता है। अजवाइन के प्रयोग से हमारे पेट से जुडी सभी समस्याओ का समाधान संभव है। लम्बे समय से पेट की तकलीफों से परेशान व्यक्ति भी अजवाइन का प्रयोग अवश्य कर के देखे।



जिन लोगो को लम्बे समय से कफ़ की परेशानी से जूझ रहे है उनके लिए अजवाइन बहुत ही उपयोगी है। अजवाइन खाने से उलटी, कफ़ और बुखार जैसे रोगो में भी आराम मिलता है।

अजवाइन के नियमित सेवन से पेट के कीड़े ख़त्म होते है। पेट सही होने के साथ ही आपको अधिक भूक भी लगने लगती है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page