शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

Spread the love
Image Source: Google Search

आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका।

सामग्री (सयुंक्त)

पुदीना                      100 ग्राम

धनिया पत्ती              100 ग्राम

प्याज                       3 बड़े कटे हुए

टमाटर                    3 बड़े कटे हुए

कच्चा नारियल         1

भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई

भीगी लाल मिर्च        10 -12

हरी मिर्च                  6 -7

दही                         ½  कप

सफ़ेद तिल              1/4 कप

तेल                        5 -6  बड़े चम्मच

जीरा                       भुना हुआ

नमक                     स्वादानुसार

करी पत्ता

नीम्बू

लहसुन की कलिया

छिली अदरक

चीनी

राई

हींग

विधि 

प्याज की चटनी

गैस पे एक पैन को रखे और तेल डाल दे।  तल गरम हो जाने पे उसमे एक बड़ी कटी प्याज और एक बड़ा कटा टमाटर डाल दे। फिर इसे हल्का नरम होने तक पका ले।  गैस बंद कर के इसे ठंडा होने को रख दे।  ठंडा होने पे इसे ग्राइंडर में 2 भीगी लाल मिर्च के साथ पीस ले।  अब इसमें तड़का लगाने के लिए एक गरम पैन में तेल को तेज़ गरम करे फिर इसमें 1/4 चम्मच राई और करि पत्ता डाल के तड़का ले।  अब इस तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दे।  तैयार है प्याज की चटनी।

टमाटर की चटनी

एक गरम पैन में तेल गरम करे फिर इसमें डाले एक हरी मिर्च और टमाटर। टमाटर के नरम होने तक पका ले।  फिर इसे ठंडा कर के ग्राइंडर में निकल ले।  अब इसमें डाले २ लाल मिर्च, मूंगफली के डेन, नमक, नीम्बू का रस और पानी। अब इसे ग्राइंड करे। तड़का लगाने के लिए गरम पैन में तेल को तेज़ गरम करे फिर इसमें डाले राई, हींग और करि पत्ता।  जब ये चटकने लगे तो इसे चटनी के ऊपर डाल दे। तैयार है टमाटर की चटनी।

नारियल की चटनी

तड़का पैन में तेल को गरम करे फिर उसमे डालें 1 हरी मिर्च और करि पत्ता। जब तड़का तैयार हो जाये तो इसे अलग रख दे। ग्राइंडर में डालें नारियल, धनिया पत्ती, नमक, तैयार किया तड़का और पानी। अब इसको ग्राइंड कर ले।

तड़का पैन में तेल गर्म कर के उसमे राई और हींग डाल कर तड़का लगाएं।  इस तड़के को चुटनी के ऊपर से डाल दें, स्वाद और बढ़ जायेगा।

तिल की चटनी

एक ग्राइंडर में तिल, भुने जीरा, भुनी मूंगफली, 1 हरी मिर्च, नमक, लहसुन की 4-5 कलिया डाले। अब इन सबको ग्राइंड कर ले।  तैयार है तिल की चटनी।

अदरक की चटनी

एक ग्राइंडर में छिली अदरक के टुकड़े, नारियल, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नींबू का रस, चीनी, नमक और पानी डाल के ग्राइंड कर ले। तैयार है अदरक की चटनी।

दही की चटनी

एक ग्राइंडर में लहसुन की कलिया, हरी मिर्च, पुदीना पत्ता, भुना जीरा, नमक, नीम्बू का रूस, 1/2 कटा प्याज डाल के ग्राइंड कर ले। मोटा पीसने के बाद इसमें दही मिला ले और फिर से ग्राइंड करे। तैयार है हमारी दही की चटनी।

धनिया की चटनी

एक ग्राइंडर में धनिया पत्ती, पुदीना पत्ता (धनिया पत्ती का आधा), 1 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलिया, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, नीम्बू का रस, नमक और पानी डाल कर ग्राइंड करे। तैयार है धनिया की चटनी।

मूंगफली की चटनी

एक ग्राइंडर में भुनी मूंगफली, भुना जीरा, 2 लाल मिर्च, नमक और पानी डाल के पीस ले। तैयार है मूंगफली की चटनी।

लहसुन की चटनी

एक ग्राइंडर में लहसुन की कलियां, नीम्बू का रस, नमक और 1 चम्मच पका तेल डालें और ग्राइंड कर ले। तैयार है लहसुन की चटनी।

पुदीने की चटनी

एक ग्राइंडर में पुदीने का पत्ते, धनिया की पत्तिया (पुदीने की आधी), 1 हरी मिर्च, जीरा, चीनी , नमक, नीम्बू का रस और पानी डाल के ग्राइंड करे।  तैयार है पुदीने की चटनी।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page