सर्दियों में हम लोग डॉयफ्रुट्स तो खाते ही हैं। साथ ही गुड़ का भी अधिक प्रयोग होता है। पर अगर इसको मिला कर के स्वादिष्ट चिक्की बना दी जाये तो क्या कहना। आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट डॉयफ्रुट्स चिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही पौष्टिक भी होती है।
विधि
सबसे पहले एक पैन में गुड़ को टुकड़ो में तोड़ कर धीमी आंच पर पिघलने दें। इसमें एक छोटी चम्मच घी डालें। लगातार चलते रहें। पूरी तरह पिघलने के बाद इसे एक से दो मिनट और अधिक पकाएं।
गुड़ की चाशनी तैयार हुई है या नहीं ये जांचने के लिए एक कटोरी में पानी ले, इसमें थोड़ा सा पिघला हुआ गुड़ डालें। अगर गुड़ ठंडा होने पर अगर इसमें तार खींच रहा है तो चाशनी को और पकाएं। और अगर ये टूटने लगे तो आपकी चाशनी तैयार है। पिघलने के बाद इसमें डॉयफ्रुट्स डाल दें। अब इसे लगातार चलते हुए अच्छे से मिला लें। और गैस बंद कर दें।
अब एक प्लेट में सतह पर घी लगा लें और इस मिश्रण को पलट दें। बेलन की सहायता से जितना पतला हो सके इसे उतना पतला बेल लें। थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसमें चाक़ू से कट के निशान लगा लें। ध्यान रखें पूरा ठंडा होने पर निशान पर से तोड़ लें और इसे अलग करें।
तैयार हैं आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक डॉयफ्रुट्स चिक्की।
सामग्री
काजू 1/2 कप (कटे और भुने हुए)
बादाम 1/2 कप (कटे और भुने हुए)
अखरोट 1/2 कप (कटे और भुने हुए)
गुड़ 300 ग्राम
देसी घी 1 बड़ा चम्मच
यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।