शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की सरल विधि

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की सरल विधि

Spread the love

शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक स्ट्रॉबेरी का हो तो क्या कहना। ये पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

सामग्री

स्ट्रॉबेरी                            2

दूध                                  100 ग्राम

चीनी                               6 छोटे चम्मच



विधि

सबसे पहले स्ट्राबेरी को साफ़ पानी से धो लें। अब इसे मिक्सर में डालें। आप इसे बीच में से काट भी सकते हैं। अब दूध और चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसमें थोड़े से आइस क्यूब डालके एक बार फिर से मिक्स करे। अगर आप ठंडा नहीं चाहते हैं तो आप इसमें आइस क्यूब न डालें।

तैयार है स्ट्रॉबेरी शेक। इसे ठंडा ठंडा सर्व करे। आप इसमें वैकल्पिक तौर पर डॉयफ्रुइट्स भी डाल सकते हैं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page