स्वादिष्ट पालक की पकौड़ी बनाने की सरल विधि

पकौड़ी तो सभी उम्र के लोग पसंद करते ही हैं। पर बरसात के मौसम में पालक की पकौड़ी खाने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको पालक की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं।

सामग्री

बेसन                            1/2 कप

पालक                          1 1/2कप बारीक कटी हुई

नमक                            स्वादानुसार

लालमिर्च                       1/4 छोटा चम्मच

चाट मसाला                   1/4 छोटा चम्मच

तेल                              तलने के लिए



विधि

सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन डालें। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। पालक को अच्छे से धो लें और बेसन में डालकर अच्छी तरह से अपने हाथों से मिला लें। ध्यान रखें की इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं है। पालक गीली होने के कारण बेसन के साथ अच्छे से लिपट जाएगी।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। इस मिश्रण की पकौड़ी बना के कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें। इसे अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग सुनेहरा हो जाएगा।

तैयार है आपकी स्वादिष्ट पालक की पकौड़ी। इस पर ऊपर से चाट मसाला बुरक दें। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जाने मूंगफली खाने के फायदे

    मूंगफली तो लगभग सभी को पसंद होती है। सर्दियों के मौसम में ये ज्यादा खाई जाती है। आज हम आपको मूंगफली खाने के फायदे बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। मूंगफली खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। जिस के कारण ये आपको ह्रदय सम्बंधित बीमारियों से बचाता…

    Spread the love
  • जानिए नीम के औषधीय गुणों के बारें में

    नीम की उपयोगिता से तो हम सभी भली भांति परिचित हैं। नीम के सैकड़ो फायदे होते हैं। आज हम आपको नीम का एक ऐसा ही फायदा बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं नीम की औषिधीय गुणों के बारें में। चलिए शुरू करते हैं। अगर किसी व्यक्ति को त्वचा की एलेर्जी है तो उसके…

    Spread the love
  • चुकंदर खाने के चमत्कारी फायदे

    ताज़े फल किसी भी व्यक्ति को सेहतमंद और तंदुरुस्त बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही ये कई तरह के रोगों से भी बचाते हैं। चुकंदर एक ऐसा ही फल है जो की कई प्रकार के रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायता करता है। इसके चमत्कारी फायदे जानकार आप हैरान रह जायेगे। तो…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल: नारियल की खीर

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में अधिकतर लोग व्रत तो रखते ही हैं। आज हम आपको नारियल की खीर की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दूध फुल क्रीम                        1 लीटर बादाम पिस्ता                           1/2 कप बारीक कटे हुए चीनी                                        1/2 कप…

    Spread the love
  • जानिए मेथी दाने के फायदे

    मेथी दाना एक ऐसा किचन इंग्रेडिएंट है जो की आसानी से भारतीय किचन में मिल जाता है। आज हम आपको मेथी दाने के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जो की आपको हैरान कर देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं। मेथी दाना आपके कोलेस्ट्रॉल का लेवल तो कम करता ही है। साथ ही ये…

    Spread the love
  • |

    नाश्ते की लिए बनाये स्वादिष्ट बटर मसाला मखाना

    महिलाएं अक्सर इसी बात से परेशान रहती हैं कि ऐसा क्या स्नैक्स बनाएं जिसे हर कोई बड़े ही चाव से खाए। आज हम आपको ऐसे ही एक स्नैक बटर मसाला मखाना बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। आइये जाने इसे बनाने की विधि। सामग्री मखाना                        …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *