पकौड़ी तो सभी उम्र के लोग पसंद करते ही हैं। पर बरसात के मौसम में पालक की पकौड़ी खाने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको पालक की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं।

सामग्री

बेसन                            1/2 कप

पालक                          1 1/2कप बारीक कटी हुई

नमक                            स्वादानुसार

लालमिर्च                       1/4 छोटा चम्मच

चाट मसाला                   1/4 छोटा चम्मच

तेल                              तलने के लिए



विधि

सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन डालें। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। पालक को अच्छे से धो लें और बेसन में डालकर अच्छी तरह से अपने हाथों से मिला लें। ध्यान रखें की इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं है। पालक गीली होने के कारण बेसन के साथ अच्छे से लिपट जाएगी।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। इस मिश्रण की पकौड़ी बना के कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें। इसे अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग सुनेहरा हो जाएगा।

तैयार है आपकी स्वादिष्ट पालक की पकौड़ी। इस पर ऊपर से चाट मसाला बुरक दें। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *