हल्दीराम जैसी स्वादिष्ट मसाला पीनट्स

chef shipra recipe

आज हम आपको स्वादिष्ट मसाला पीनट्स बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। ये खाने में बाजार में मिलने वाली पीनट्स की तरह बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

सामग्री

मूंगफली के दाने           1 कप

चावल का आटा            2 बड़े चम्मच

हींग                     1 चुटकी

बेसन                                       4 बड़े चम्मच

लाल मिर्च                                1 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट        1/2 छोटा चम्मच

नमक                    स्वादानुसार

गरम मसाला              1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर              1/4 छोटा चम्मच

चाट मसाला               स्वादानुसार

तेल                     तलने के लिए



विधि

सबसे पहले एक बाउल लें। अब इसमें मूंगफली के दाने डालें। अब इसमें हींग, लाल मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें चावल का आटा और बेसन डालें और साथ ही में आधी छोटी चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें 2 बड़ी चम्मच डालकर अच्छे से मिला लें जिससे पेस्ट अच्छे से हर मूंगफली पर चिपक जाए।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। अब इसमें इस मिश्रण को डालें और लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। लगातार चलाते रहने से मूंगफली के दाने अलग अलग रहेंगे और आपस में नहीं चिपकेंगे।

अब इसे एक प्लेट पर पेपर नैपकीन लगा कर निकाल लें। अब इस पर चाट मसाला बुरक लें। तैयार यही आपकी स्वादिष्ट मसाला पीनट्स। इसे नीम्बू और प्याज के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    नींबू का खट्टा मीठा अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे नीम्बू का तो क्या कहना। आज हम आपको नीम्बू का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री नीम्बू                                         1/2 किलो नमक                                        स्वादानुसार…

    Spread the love
  • जाने हरा धनिया खाने के फायदे (भाग – 1)

    हरा धनिया एक ऐसा किचन इंग्रेडिएंट है जो की लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। अक्सर हम हरे धनिये को किसी भी रेसिपी को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। परन्तु आज हम आपको हरे धनिये के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहें हैं जिन्हे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आप…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल: भाकरवड़ी (Bhakarwadi) बनाने की सरल विधि

    होली का पर्व आने को है और ज्यादातर घरों में महिलाएं गुजियों के अलावा और भी बहुत से पकवान बनाती है। आज हम आपको भाकरवड़ी (bhakarwadi) बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। यह दिखने में जितनी सुन्दर है खाने में और भी टेस्टी है। आप भी इस होली इसे जरूर बनाएं। सामग्री: आटा गूथने…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट आंवले की मीठी चटनी बनाने की सरल विधि

    चटनी तो वैसे ही किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है परन्तु अगर ये आंवले की हो तो ये स्वास्थय के लिए भी लाभकारी होती है। आज हम आपको आंवले की मीठी चटनी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। सामग्री आंवला : 250 ग्राम गुड़ : 250 ग्राम गर्म मसाला: 1/2 छोटा चम्मच इलाइची…

    Spread the love
  • |

    इस त्यौहार बनाइये स्वादिष्ट मावे के पेड़े

    मावे के पेड़े एक ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। इसे आप व्रत उपवास में भी खा सकते हैं। आइये जानते हैं मावे के पेड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री: मावा (खोया) – 500 ग्राम चीनी पाउडर – 200 ग्राम (स्वादानुसार) इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच घी –…

    Spread the love
  • नवरात्रों में बनाइए स्वादिष्ट साबूदाना के लडडू

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको साबूदाना के लडडू बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री साबूदाना                                             1 कप भूरा                                                    1 कप(पिसीचीनी) नारियल                                              500 ग्राम(घिसा हुआ) इलाइची पाउडर                                  3-4 चुटकी घी                                                     …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *