शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

हेल्दी रहने के जरूर खाएं इन चीजों को

हेल्दी रहने के जरूर खाएं इन चीजों को

Spread the love

हेल्दी तो हम सभी रहना चाहते हैं। परन्तु बहुत कोशिश करने के बाद भी आप चाहकर भी स्वस्थ्य नहीं रह पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं जो की आपको स्वस्थ्य रहने में मददगार साबित होगा।

रोजाना अगर आप एक सेब खाते हैं तो इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इससे आपको डॉक्टर के पास चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अगर आप रोज़ एक तुलसी की पत्ती खाते हैं तो आपको खतरनाक कैंसर की बीमारी होने की सम्भावना काफी हद तक कम हो जाती है।



आप को अगर अपने शरीर का मोटापा कम करना चाहते हैं तो आप रोज़ एक गिलास गर्म पानी में एक नीम्बू डालकर पीएं। इससे आपके शरीर की चर्बी कम हो जायेगी।

अगर आप रोज़ाना एक गिलास दूध पियें तो आपको कभी भी जिंदगी में हड्डियों की बीमारी नहीं होगी।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page