अगर आपको भी है रात को दूध पीने की आदत तो एक बार जरूर पढ़ लें

chefshipra

अक्सर देखा जाता है की व्यक्ति रात के समय सोने से पहले दूध का सेवन कर के सोता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि रात के समय सही तरीके से दूध का सेवन ना करने से आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। आज हम आपसे इसी के बारे में बात करने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सा है दूध पीने का सही समय।

वैसे तो प्रत्येक व्यक्ति को दूध का सेवन करना चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं को। जिन महिलाओं की उम्र 30 वर्ष से ऊपर है उन्हें प्रतिदिन दूध का सेवन करना चाहिए। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए इसके नित्य सेवन से हड्डियां मजबूत रहती है।

दूध का सेवन प्राय सुबह या दिन में करना चाहिए। लेकिन अगर आप रात को दूध पीने के शौक़ीन हैं तो आप को शाम के भोजन करने के 3 घंटे के उपरान्त ही दूध का सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे कि आपको इसके उपरान्त 2 से 3 घंटे तक सोना नहीं है। और ना ही कुछ और खाना है।

दूध कभी भी बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ज्यादा ठंडा नहीं पीना चाहिए। हल्का गुनगुना दूध सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। इसके अलावा कभी भी दूध में चीनी नहीं मिलानी चाहिए। दूध में वैसे तो प्राकृतिक मिठास होती ही है। फिर भी आप चाहें तो इसमें गुड़, मिश्री, शहद या किशमिश भी डाल सकते हैं।

तो अगली बार दूध पीने से पहले इन बातों का अवश्य ध्यान रख लें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    घर पर बनाएं स्वादिष्ट ब्रोकली चाट

    चाट तो हम सभी को पसंद आती ही है। और अगर यह चाट बनी हो ब्रॉक्ली से तो स्वाद के सेहत भी जुड़ जाती है। आज हम आपको ब्रॉक्ली की चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री ब्रोकली                         200 ग्राम उबली हुई उबला आलू                   1 कप बड़े टुकड़ो में कट हुआ…

    Spread the love
  • इंस्टेंट रवा अप्पम बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • संडे स्पेशल: स्वादिष्ट गोभी की पकौड़ी बनाने की सरल विधि

    गोभी की पकौड़ी तो लगभग सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको गोभी की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री बेसन                                   1/2 कप गोभी                                   1 मध्यम आकर का फूल (छोटे टुकड़े) नमक                                  स्वादानुसार लालमिर्च                               1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला                         …

    Spread the love
  • |

    नाश्ते में बनाये स्वादिष्ट हलवा नगौड़ी

    हलवा नगोड़ी एक ऐसा नाश्ता है जिसे उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है। विशेषतौर पर बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं हलवा नगोड़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री हलवा के लिए सूजी               150 ग्राम चीनी               100…

    Spread the love
  • जानिए तेज़ पत्ते के फायदे

    तेज़ पत्ता एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। पर क्या आप जानते हैं तेज़ पत्ते में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक गुण होते हैं। तो आइये जानते हैं तेज़ पत्ते के फायदे। जिन व्यक्तियों को शुगर या मदुमेह की बीमारी हो उन्हें अपने खाने में तेज़ पत्ते…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं गरमा गरम खस्ता कचौड़ी

    कचौड़ियां तो सभी को पसंद आती हैं। अगर यह कचौड़ियां आलू की बनी हों तो क्या कहना! आज हम आपको आलू की खस्ता कचौड़ियों की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कचौड़ी के लिए मैदा               3 कप सोडा              1/4 छोटा चम्मच नमक              स्वादानुसार…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *