|

मकर संक्रांति के त्यौहार पर बनाये चटपटी स्वादिष्ट मसाला खिचड़ी

Image Source: Google Search

वैसे तो खिचड़ी खाना कम ही लोग पसंद करते हैं। लेकिन अगर यही खिचड़ी अगर चटपटी हो बना दी जाए तो लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही चटपटी स्वादिष्ट खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

सामग्री

चावल                     ½ कप

मूंग दाल                 2 बड़े चम्मच

तुअर दाल               2 बड़े चम्मच

प्याज                      1 बारीक कटी हुई

मूंगफली                 2 बड़ा चम्मच

घी                         2 बड़े चम्मच

हींग                       1 चुटकी

नमक                     स्वाद अनुसार

लॉन्ग                      2 कुटी हुई

दालचीनी                1

तेज़ पत्ता                 1

जीरा                      1/2 छोटा चम्मच

काली मिर्च              4 कुटी हुई

हल्दी                      1/4 छोटा चम्मच

राई                        1/4 छोटी चम्मच

हरा धनिया              बारीक कटा हुआ

पानी                      2 कप

लाल मिर्च पाउडर     1/2 छोटी चम्मच

विधि

एक कुकर गैस पर चढ़ाएं और उसमे घी डालकर गर्म करें। अब इसमें राई, जीरा, लॉन्ग, दालचीनी, तेज़ पत्ता, लाल मिर्च, काली मिर्च और मूंगफली के दाने डालकर लगभग एक मिनट तक भूने। अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर अच्छे से भून लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर भी डाल सकते हैं। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो इसमें 20 से 30 मिनट तक भीगे हुए चावल, तुअर दाल और मूंग दाल को डाल दें। अब इसमें हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर लगभग एक मिनट तक भूने।

अच्छी तरह भून जाने के बाद इसमें लगभग 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। अब इसमें लगातार 3 सीटी आने दें। अब गैस बंद कर दें। प्रेशर निकल जाने पर इसे एक प्लेट में निकाल ले। इस पर घी डालकर दही और चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    अगर आपको भी है रात को दूध पीने की आदत तो एक बार जरूर पढ़ लें – कहीं आप भी तो रात में दूध नहीं पीते?

    अक्सर देखा जाता है की व्यक्ति रात के समय सोने से पहले दूध का सेवन कर के सोता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि रात के समय सही तरीके से दूध का सेवन ना करने से आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। आज हम आपसे इसी के बारे में बात करने जा…

    Spread the love
  • होली स्पेशल: चटपटे पकोड़े बनाने की सरल विधि

    बरसात हो या सर्दी, या फिर कोई त्योहार, गरमा-गरम चटपटे पकोड़े हर मौके को खास बना देते हैं। इन्हें चाय के साथ खाने का मज़ा ही अलग होता है। पकोड़े कई तरह के बनाए जा सकते हैं, जैसे आलू, प्याज, गोभी, पालक, मिर्ची आदि। यहां हम बेसन के खस्ता और मसालेदार पकोड़े बनाने की आसान…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: मूंग दाल की नमकीन

    हम घर पर नमकीन तो बनाते ही हैं। आज हम आपको मूंग दाल की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं एक और Chef Shipra Recipe मूंग दाल की नमकीन बनाने की सरल विधि। सामग्री मूंग दाल                                    2 कटोरी (रात भर भीगी हुई) तेल                                           तलने के लिए नमक                                       स्वादानुसार विधि सबसे पहले…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल: कैसे बनाएं शुगर फ्री मिठाई

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। आज हम आपके लिए लाएं हैं शुगर फ्री मिठाई खसखस के पेड़े।…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : बिना तंदूर के कैसे बनाये तंदूरी रोटी

    जैसे होली का मज़ा रंगो के साथ आता है वैसे ही कुछ चीज़ो का जायका तो तंदूरी रोटी के साथ ही आता है, पर क्या करे अगर आप के पास तंदूर न हो तो? आइए जानते है बिना तंदूर के तंदूरी रोटी बनाने की विधि | सामग्री 2 कप मोटा गेहूं का आटा 1/4 कप…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love