शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि

शाही गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है।

सामग्री

तेल                                 2 बड़े चम्मच

फूल गोभी                        1 (छोटा फूल)

नमक                              स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                  1/4 छोटा चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट          1 बड़ा चम्मच

प्याज टमाटर पेस्ट             2 बड़े चम्मच

हरा धनिया                       गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से साफ़ करे और गोभी के फूल को 10 मिनट के लिए पानी में भीगा दे। ऐसा करने से गोभी के अंदर की मिट्टी और कीड़े निकल जाते है। अब एक पैन में तेल को गर्म करे और उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूने। अब इसमें प्याज टमाटर का पेस्ट को डालदे और थोड़ी देर भूने। अब इसमें नमक, मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला ले और तेल छोड़ने तक भूने। मसाला अच्छी तरह से भून जाने के बाद गैस बंद कर दे।

अब एक कढ़ाई को गैस पे रखे। इसमें गोभी को रखे और थोड़ा सा पानी तली में डालदे। अब ऊपर से तैयार मसाले को लगा दे। ध्यान रखे की मसाले की कोटिंग गोभी पे ठीक तरह से हो जानी चाहिए। अब इसको ढक्कन से ढक के पकाये। लगभग 20 मिनट के बाद इसको खोल के चेक करे की गोभी पकी है या नहीं। गोभी के पूरी तरह से पक जाने के बाद इसको थोड़ा सा भून ले जिससे कढ़ाई में मौजूद एक्स्ट्रा पानी ख़त्म हो जाये।

अब गैस बंद करे। धनिया पत्ती से गार्निश करके पराठो या नान के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट मूँगफली की चटनी

    आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं एक बहुत ही आसान डोसे के साथ खाने के लिए चटनी जो बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते हैं इसकी विधि। सामग्री मूँगफली 1/2 कप चने की दाल 1/2 कप (भुनी हुई) हरि मिर्च 4 इमली थोड़ी सी नमक…

    Spread the love
  • जाने स्वादिष्ट भुट्टा डिलाइट बनाने की सरल विधि

    भुट्टा खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है। परन्तु आज हम आपको भुट्टे के दानो से बनी एक स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम है बुट्टा डिलाइट। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री भुट्टे के दाने              1 कप(उबले हुए) मक्खन                    2 बड़े चम्मच तेल                         1 बड़ा…

    Spread the love
  • नवरात्रों में बनाइए स्वादिष्ट साबूदाना के लडडू

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको साबूदाना के लडडू बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री साबूदाना                                             1 कप भूरा                                                    1 कप(पिसीचीनी) नारियल                                              500 ग्राम(घिसा हुआ) इलाइची पाउडर                                  3-4 चुटकी घी                                                     …

    Spread the love
  • |

    टेस्टी पाइनएप्पल फ्राइड राइस बनने की सरल विधि

    पुलाव खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: तेल               3 छोटा चम्मच टोफू के टुकड़े…

    Spread the love
  • दही खाने के होने वाले फायदे

    दही तो हम सभी अपने खाने में खाते ही है। दही खाना बहुत ही पौष्टिक तो होता ही है। साथ ही ये स्वास्थय की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होता है। जो लोग शरीर से दुर्बल हैं उन्हें दही का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे खून की कमी भी दूर होती है। जिन व्यक्तियों को…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *