शाही गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है।

सामग्री

तेल                                 2 बड़े चम्मच

फूल गोभी                        1 (छोटा फूल)

नमक                              स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                  1/4 छोटा चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट          1 बड़ा चम्मच

प्याज टमाटर पेस्ट             2 बड़े चम्मच

हरा धनिया                       गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से साफ़ करे और गोभी के फूल को 10 मिनट के लिए पानी में भीगा दे। ऐसा करने से गोभी के अंदर की मिट्टी और कीड़े निकल जाते है। अब एक पैन में तेल को गर्म करे और उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूने। अब इसमें प्याज टमाटर का पेस्ट को डालदे और थोड़ी देर भूने। अब इसमें नमक, मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला ले और तेल छोड़ने तक भूने। मसाला अच्छी तरह से भून जाने के बाद गैस बंद कर दे।

अब एक कढ़ाई को गैस पे रखे। इसमें गोभी को रखे और थोड़ा सा पानी तली में डालदे। अब ऊपर से तैयार मसाले को लगा दे। ध्यान रखे की मसाले की कोटिंग गोभी पे ठीक तरह से हो जानी चाहिए। अब इसको ढक्कन से ढक के पकाये। लगभग 20 मिनट के बाद इसको खोल के चेक करे की गोभी पकी है या नहीं। गोभी के पूरी तरह से पक जाने के बाद इसको थोड़ा सा भून ले जिससे कढ़ाई में मौजूद एक्स्ट्रा पानी ख़त्म हो जाये।

अब गैस बंद करे। धनिया पत्ती से गार्निश करके पराठो या नान के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *