5 मिनट्स में बनाये स्वादिष्ट दही की सब्जी

Image Source: Google Search

दही की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है साथ ही ये बहुत हैल्थी भी है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री :

दही                        2 कप

प्याज                      1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च                2 लम्बी कटी हुई

हींग                       1 चुटकी

नमक                     स्वादानुसार

हल्दी पाउडर         1/2 tsp

साबुत जीरा           1/2 tsp

बेसन की बूंदी       1/2 छोटा कप

कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 tsp

गर्म मसाला           1/2 tsp

धनिया पाउडर       ¾ tsp

तेल                       1 बड़ा चम्मच

कस्तूरी मेथी          1 चुटकी

विधि

एक कड़ाई में तेल गर्म करें फिर इसमें जीरा और हींग चटकाएं। अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर तेज़ आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भुने। अब इसमें नमक मिलाएं। फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालें। थोड़ी देर पकाने के बाद गैस को धीमा करें और इसमें दही डालें। धीमी आंच पर लगातार चलते हुए दही को एक सार करें।

अब इसमें धनिया पट्टी और कस्तूरी मेथी डालकर एक उबाल आने दें। अब इसमें गर्म मसाला और बूंदी डालें। माध्यम आंच पर एक उबाल आने तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें। तैयार है झटपट बनने वाली स्वादिष्ट दही की सब्जी।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

    करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री करेला ३०० ग्राम कच्चा आम…

    Spread the love
  • Chef Shipra Kitchen Tips: जानिए धनिया के आयुर्वेदिक गुण

    धनिया तो हम सभी अपने खाने में खाते ही हैं। पर आप जानते हैं धनिये में बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं। आज हम आप को इसके गुण बताने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं, और जानते हैं इसके आयुर्वेदिक गुणों के बारें में। अगर आपको दस्त की समस्या हो तो आप धनिये…

    Spread the love
  • |

    जाने ब्रेड आमलेट बनाने का नया तरीका

    आमलेट तो सभी आयु वर्ग के लोग खाते ही हैं। बच्चों की तो ये फेवरिट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट होता है। आज हम आपको आमलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसको बनाना बड़ा ही आसान होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले एक बाउल में अंडा डाले। अब इसमें नमक…

    Spread the love
  • |

    बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार

    आजकल संक्रमण के कारण बाहर का कहना सुरक्षित नहीं है। और बच्चों को खिलाना तो बिल्कुल भी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार्स बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल 1 कप क्रीम/ मलाई 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप चॉकलेट 250 ग्राम पिघली हुई विधि सबसे…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: हेल्दी मिक्स फ्रूट्स का सलाद

    सलाद हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको मिक्स फ्रूट्स का सलाद बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री केला आम सेब पपीता चीकू संतरा तरबूज लीची खरबूज कीवी शहद…

    Spread the love
  • लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप

    लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप एक ऐसा व्यंजन है जो की बच्चो और युवा वर्ग में बहुत ही प्रचलित और उनकी पसंदीदा डिश है| इसको बनाना बहुत ही सरल है, आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि | सामग्री मैदा 2 बड़ा चम्मच उबले आलू 1/2 कप महीन कटा प्याज 1/4 कप महीन कटी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *