शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

Chef Shipra Kitchen Tips: जानिए धनिया के आयुर्वेदिक गुण

chef shipra recipe

Chef Shipra Kitchen Tips: जानिए धनिया के आयुर्वेदिक गुण

Spread the love

धनिया तो हम सभी अपने खाने में खाते ही हैं। पर आप जानते हैं धनिये में बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं। आज हम आप को इसके गुण बताने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं, और जानते हैं इसके आयुर्वेदिक गुणों के बारें में।

अगर आपको दस्त की समस्या हो तो आप धनिये का प्रयोग बढ़ा दें। इसके अलावा जिन लोगों को पेशाब में पीलेपन की समस्या हो उन्हें भी अपनी डाइट में धनिये का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए। कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देगा।


कील मुहासों से परेशान युवतियों और महिलाओं को भी धनिये का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए। जिन व्यक्तियों को चक्कर आने की या उलटी आने समस्या हो उन्हें भी धनिये का प्रयोग अपने खाने में बड़ा देना चाहिए।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page