किचन के समय को कम करने के कुछ उपयोगी नुस्खे

chef shipra kitchen tips
chef shipra kitchen tips
Image Source: Google Search

हर महिला को किचन का काम सही ढंग से करने के साथ साथ जल्दी करने की भी चाहत होती है। तो आज जानते है कुछ अत्यंत ही उपयोगी किचन के टिप्स जिनका प्रयोग करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकती है।

बचे हुए दूध को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए किसी बर्तन में ढक के इसको डीप फ्रिज कर दे।  इससे दूध लम्बे समय तक ख़राब नहीं होगा।  जब भी इसका प्रयोग करना हो तो इसे निकाल के पहले रूम टेम्परेचर पर नार्मल होने दे फिर उबाल लगा ले। फिर इसका प्रयोग आराम से किया जा सकता है।

यदि कटे हुए सेब को लम्बे समय तक स्टोर करना है (जैसे की यदि बच्चो के टिफ़िन में देना हो) तो इसे छील काट के इसपर मुस्मी को घिस दे।  इससे सेब लाल नहीं पड़ता और इसका स्वाद भी खूब बढ़ जाता है।

बैगन का भरता बनाते समय इसमें लम्बाई में तीन या चार कट लगा ले।  ऐसा करने से बैगन रोस्ट करते समय फटता नहीं है और अंदर तक पक भी जाता है।  इसके अंदर कीड़े है या नहीं ये भी देखने में भी आसानी हो जाती है।

जब कभी भी इलाइची पाउडर का प्रयोग करते है तो हमेशा इसके छिलके बच जाते है। इन छिलको को चाय पत्ती में डालकर रखे। जब भी चाय बनाएंगे उसमे इलाइची की भी खुशबू आएगी।

बारिश के दिनों में नीम्बू में नमी जयादा होती है और इसमें फंगस लगने का चांस भी बढ़ जाता है। फंगस से बचने के लिए सभी नीम्बू को अलग अलग किसी तिसु पेपर या फिर न्यूज़ पेपर में लपेट के रख ले। फिर इसको फ्रिज में स्टोर करे। इससे नीम्बू बहुत दिनों ठीक रहेंगे।

ज़मीन पे गिरे हुए तेल को साफ़ करने के लिए थोड़ा सा सूखा आटा उसपे डाले।  इससे ये सारे तेल को सोख लेगा और फिर इसे पोछने से सारी चिकनाहट ख़तम हो जाएगी।

किचन टॉप पे चकला या चोप्पिंग बोर्ड ना फिसले इसके लिए उसे किसी सूती कपडे के ऊपर रख के प्रयोग करे।

करेले की कड़वाहट हटाने के लिए थोड़े पानी में नमक को डालकर मिला ले फिर इसमें करेले को डालकर आधे घंटे के लिए रखे। अब इसकी सब्जी बनाने से करेले में कड़वाहट नहीं आएगी।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जानिये अंगूर खाने के फायदे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • जाने कैसे स्टोर करे गूंधे हुए आटे को जिससे वो काला ना पड़े

    आजकल के बिजी लाइफ स्टाइल में कामकाजी महिलाओं के पास वक़्त की कमी होती है। और हर बार खाना बनाते वक्त आटा गूंधना अक्सर एक चैलेंज जैसा बन जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही छोटी सी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आप अपने गूंधे हुए आटे को आराम से चार…

    Spread the love
  • |

    गाजर का हलवा बनाने की सरल विधि

        गाजर का हलवा (Gajar Ka Halwa) भारतीय मिठाइयों में से सबसे लोकप्रिय मिठाई है। इसको ठंड के मौसम में विशेष रूप से बनाया और खाया जाता है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से गाजर, दूध, घी, चीनी और मेवे का प्रयोग किया जाता है। सामग्री: गाजर – 1 किलो (कद्दूकस की हुई)…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • किचन का टाइम रह जायेगा आधा अगर अपनाएंगे यह किचन टिप्स

    हर महिला को रोज ही किचन में cooking करके पूरा दिन गुजारना पड़ता है। ऐसे में यदि थोड़ी सी ट्रिक्स का प्रयोग करके आप भी अपना समय बचा सके  कितना अच्छा रहेगा। तो आज हम आपको कुछ ऐसी  सरल सी किचन की टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे अपनाकर आपका…

    Spread the love
  • हृदय घात रोगियों के लिए ये आहार होते हैं सर्वोत्तम

    वैसे तो ह्रदय घाट के रोगी बहुत सारे परहेज़ रखते हैं। पर आज हम आपको आपकी सेहत के लिए टिप देने जा रहिए हैं। आइये जानते हैं ह्रदय से सम्बंधित रोग और उनसे बचाव। प्याज को अपने खाने में प्रयोग करने से शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से होता रहता है। जिन व्यक्तियों…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *