|

मकर संक्रांति के पर्व पर बनाएं स्वादिष्ट वेजिटेबल खिचड़ी

Image Search: Google Source

मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का बड़ा महत्व होता है। इस दिन ये खायी और खिलाई जाती है। साथ ही इसका दान भी दिया जाता है। आज हम आपको स्वादिष्ट वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं।

सामग्री

चावल                     1 कटोरी

आलू                      2 मध्यम आकर के (छोटे टुकड़ो में काट कर)

शिमला मिर्च            1 मध्यम आकर (छोटे टुकड़ो में काट कर)

मूंग दाल                 ½ कटोरी

अदरक                   1 इंच (घिसा हुआ)

मटर                      ½ कटोरी

घी                         2 बड़े चम्मच

हरी मिर्च                 2 बारीक कटी हुई

हींग                       1 चुटकी

नमक                     स्वाद अनुसार

लॉन्ग                      4 कुटी हुई

जीरा                      1/2 छोटा चम्मच

काली मिर्च              5-6 कुटी हुई

हल्दी                      1/4 छोटा चम्मच

हरा धनिया              बारीक कटा हुआ

विधि

सबसे पहले एक कुकर को गैस पर रखें और उसमे थोड़ा देसी घी डालें। अब जब घी गर्म हो जाए तो उसमे हींग और जीरा डालकर भूने। इसके बाद काली मिर्च, लॉन्ग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे अच्छे से भूने। अब इसमें सभी सब्जियों को मिला लें। अब इस सम्पूर्ण मिश्रण को अच्छे से भून लें। अब एक से दो घंटे पहले भीगे हुए चावलों को इसमें डाल दें। आपने जिस कटोरी से दाल और चावल को नापा हो, उसी कटोरी से लगभग पांच बार पानी नाप कर डालें। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर बंद कर दें।

एक सीटी आने के उपरान्त गैस को बंद कर दें। अगर आपको थोड़ी गीली खिचड़ी खानी हो तो कूकर का थोड़ा प्रेशर निकाल दें तीन से चार मिनट के बाद कुकर का ढक्कन खोल दें। तैयार है आपकी वेजिटेबल खिचड़ी। इसे आप हरे धनिये की चटनी  या दही बड़े के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    संडे स्पेशल: चिली चीज सेंडविच

    आज हम आपको टेस्टी चिली चीज सेंडविच की रेसिपी बताने जा रहें है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ब्रेड 6 पीस प्याज एक बारीक कटी हरी मिर्च 2 से 3 शिमला मिर्च एक बारीक कटी नमक स्वादानुसार लाल मिर्च एक छोटी चम्मच हरा धनिया पत्ती…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्रॉय कलर आइस क्रीम

    इस बार जरूर से बनाएं तिरंगा लस्सी जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट  आइस क्रीम बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री नारंगी लेयर के लिए : दही २ बड़े चम्मच आम का पल्प १/४ कप चीनी स्वादानुसार सफ़ेद लेयर के लिए : चीनी स्वादानुसार केला १ मैश…

    Spread the love
  • |

    इन सर्दियों में बनाएं मक्की की रोटी (Makki Ki Roti) को ख़ास

    मक्की की रोटी (makki ki roti) एक स्वादिष्ट और सर्दियों में बहुत ही जरूरी खाद्य पदार्थ है। इसे सरसों के साग के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक शाही स्वाद देता है। यहाँ हम आपको मक्की की रोटी बनाने की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे खा कर लोग उंगलियां चाटते रह जायेंगे।…

    Spread the love
  • |

    कच्चे पपीते का सलाद बनाने की सरल विधि

    सलाद वैसे तो काफी हैल्थी और नूट्रियस तो होता ही है साथ ही यह अपने आपने आप में एक सम्पूर्ण आहार भी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कच्चे पपीते के सलाद  सरल विधि। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री: पपीता                            150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) लाल मिर्च पाउडर        1 टीस्पून…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट हरे मटर की दाल बनाने की सरल विधि

    मटर तो हर घर में खाने में इस्तेमाल होते ही हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसकी दाल बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। तो आइये जानते हैं हरे मटर की दाल की रेसिपी।   विधि एक कुकर में तेल डालकर गर्म करें। अब अब इसमें जीरा डालें तथा हींग डालें और भुने। अब इसमें…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट लस्सी बनाने की सरल विधि

    लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पसंद करता है। ये तो सभी जानते हैं की ये स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। आज हम आपको लस्सी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दही                       250 ग्राम चीनी                      4 छोटी चम्मच इलायची…

    Spread the love