|

रेस्टोरेंट्स जैसा लाल रंग का सिरका प्याज कैसे बनाएं

Image Source: Google Search

गर्मियों के दिनों में प्याज खाना हमेशा से ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अलग-अलग तरीकों की प्याज का सलाद खाना आप पसंद भी करते होंगे। लेकिन रेस्टोरेंट वाले सिरका प्याज का जो मजा है और जो उसकी देखने की खूबी है उसका कहना ही क्या। उसका स्वाद आप भी घर में ले सकते हैं। कैसे? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

छोटी प्याज 5 से 10

सिरका  एक कटोरी

चुकंदर का टुकड़ा एक चौथाई

नमक स्वाद अनुसार

विधि

सबसे पहले प्याज को काट कर साफ कर लें और सभी प्याज में क्रॉस का कट निशान लगा ले। ध्यान रखें की पूरी प्याज नहीं कटने देनी है। अब एक कटोरी में सिरका ले उसमें प्याज को डूबा दे। साथ ही में चुकंदर का टुकड़ा बारीक घिस कर डाल दें और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर ढक्कन रख दे।

 40 से 50 मिनट के बीच में यह प्याज खाने के लिए तैयार हो जाएगी।

तैयार है आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल सिरका प्याज। खाने में स्वादिष्ट दिखने में उम्दा। आप भी इसे बनाकर जरूर खाने का स्वाद बढ़ाएं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • लज़ीज़ मशरूम मटर की सब्जी

    सर्दियों के मौसम में अगर मशरूम मटर की सब्जी और गरमा गर्म नान खाने को मिल जाए तो क्या बात है। आज हम आपको बताने जा रहें लज़ीज़ मशरूम मटर बनाने की सरल विधि। विधि तेज़ गर्म पानी में मशरूम के टुकड़े काट कर डालें। उसको ढक कर 35-40 मिनट्स के लिए छोड़ दें। ऐसा…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट रोस्टेड पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर तो सभी अपने अपने तरीके से बनाते ही है। परन्तु क्या आपने कभी रोस्टेड पनीर ट्राय किया है ? इसको बनाना बहुत ही आसान है और यदि इसको लच्छा परांठा के साथ खाया जाए तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कश्मीरी लाल…

    Spread the love
  • |

    जाने कैसे बनाये बिना अंडे के कॉफ़ी वालनट कप केक

    कप केक तो सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं, ख़ास तोर पर बच्चे। आज हम आपको बिना अंडे के कॉफ़ी वालनट कप केक की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री बटर 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क 2 बड़े चम्मच कॉफी 4 बड़े चम्मच (गर्म…

    Spread the love
  • |

    होटल जैसा स्वादिष्ट मटर पनीर (matar paneer) बनाने की रेसिपी

    मटर पनीर एक ऐसा भारतीय व्यंजन है जिसे लगभग हर घर में बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको होटल जैसा स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे। आइये शुरू करते हैं। सामग्री: पनीर: 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ) मटर: 1 कप (ताजा या फ्रोजन) टमाटर: 2 (प्यूरी बना लें) प्याज:…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों में बनाये गुड़ की चाय

    सर्दियों के मौसम में चाय तो सभी पीते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है गुड़ की चाय की रेसिपी। यह बहुत ही लाभदायक होती है। सामग्री (दो कप चाय के लिए) दूध 1 कप पानी 1 कप चाय पत्ती 1 छोटा चम्मच गुड़ 3 छोटे चम्मच छोटी इलायची 2 अदरक 1 छोटा चम्मच…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *