व्रत में बनाये स्वादिस्ट कुटु के फ्रेंच फ्राइज

chef shipra vrat fast kutu french fries recipe

आज हम आपको एक ऐसी पकोड़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं जो की खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है। साथ ही इसको बनाना भी बहुत सरल है। हम बात कर रहें हैं कुटु के फ्रेंच फ्राइज की। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

कुटु का आटा 1 कप

आलू 1 बड़ा

सेंधा नमक स्वादानुसार

तेल तलने के लिए

धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च 1/4 छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले आलू को लम्बा काट लें जैसे की आप फ्रेंच फ्राइज के लिए काटते हैं। अब एक बाउल में कुटु का आटा, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें आलू के स्लाइसेस डाल लें। अब इसमें जरूरत अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालें। ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा पानी नहीं डालना है। हमे सिर्फ इतना पानी डालना है जितने में मिश्रण अच्छे से आलू पर लिपट जाए।

अब एक कढ़ाई गैस पर रख कर तेल गर्म करें। अब मध्यम आंच पर डीप फ्राई करें। इसे सुनहरा होने तक भूने। इसे पेपर नैपकीन पर निकाल लें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाएँ।

तैयार है आपके कुटु के फ्रेंच फ्राइज। इसे गरमा गर्म व्रत वाली धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    दिवाली स्पेशल: बनाएं स्वादिष्ट खीर

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट खीर की रेसिपी शेयर करने जा रहे…

    Spread the love
  • जाने व्रत वाली स्वादिष्ट खीर की रेसिपी

    आज हम आपको एक व्रत के लिए बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बन जाने वाली खीर के बारे में बताने जा रहे है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छी है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मखाने           50 ग्राम देसी घी         …

    Spread the love
  • हृदय घात रोगियों के लिए ये आहार होते हैं सर्वोत्तम

    वैसे तो ह्रदय घाट के रोगी बहुत सारे परहेज़ रखते हैं। पर आज हम आपको आपकी सेहत के लिए टिप देने जा रहिए हैं। आइये जानते हैं ह्रदय से सम्बंधित रोग और उनसे बचाव। प्याज को अपने खाने में प्रयोग करने से शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से होता रहता है। जिन व्यक्तियों…

    Spread the love
  • |

    उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

    यूँ तो उत्तर भारत में कई तरह की मिठाइयां प्रचलित हैं पर आज हम आपको देव भूमि उत्तराखंड की एक ख़ास मिठाई बाल-मिठाई बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री खोया                                         250 ग्राम चीनी                                         200 ग्राम सफ़ेद चीनी की गोलियां                1 कटोरी कॉफ़ी…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट वेजिटेबल राइस (Vegetable Rice) बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको वेजिटेबल राइस (vegetable rice) बनाने की विधि बताने जा रहे है। विधि एक पैन में तेल गर्म करके जीरा चटकाए। फिर इसमें लम्बी कटी प्याज को डालदे और नरम होने तक फ्राई करे। प्याज नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालदे और लगभग तीस सेकंड तक भुने। फिर इसमें कटी…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: चिकेन टिक्का

    चिकेन टिक्का खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री बोनलेस चिकन                          800 ग्राम दही                                          200 ग्राम लाल मिर्च                                  3 छोटी चम्मच गर्म मसाला                                2 छोटी चम्मच नमक                                        स्वादानुसार तेल                                          …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *