शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

जानिए जावित्री खाने के आयुर्वेदिक गुण

chef shipra tips

जानिए जावित्री खाने के आयुर्वेदिक गुण

Spread the love

जावित्री एक ऐसा किचन इंग्रेडिएंट है जो की भारतीयों की रसोई में आसानी से मिल जाता है। ये खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। आज हम आपको जावित्री खाने के कुछ आयुर्वेदिक गुण बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

जावित्री आपके रक्त को साफ़ करता है साथ ही ये ह्रदय रोगियों के लिए एक अचूक औषिधी के समान है। जिन व्यक्तियों को किडनी से सम्बंधित बीमारी है उन्हें जावित्री का प्रयोग जरूर करना चाहिए।



कुछ व्यक्ति अपने जोड़ो के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए जावित्री बड़ी ही लाभदायक है। जिन लोगों की त्वचा लटक गई हो उन्हें तो जावित्री जरूर लेनी चाहिए। इससे आपकी त्वचा सम्बन्धी विकार भी सही होते हैं।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page