|

बसंत पंचमी पर बनाएं स्वादिष्ट मीठे चावल

चावल की रेसिपी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, बनाने में उतनी ही सरल भी होती है। तो आइये जानते हैं ऐसी ही एक स्वादिष्ट मीठे चावल बनाने की सरल विधि।

विधि

एक पैन में थोड़ा पानी डालें  और  गर्म करें। जब उसमे उबाल आने लगे तब उसमें रंग डाल दें। रंग के घुलने पर इसमें चावल मिला दें। चावल को लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं। ध्यान दें की चावल पूरी तरह न पके। अब गैस बंद कर दें और इसका पानी अलग निकाल दें।

अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाए। 100 मि ली पानी लें और जैसे ये गर्म हो जाये तो इसमें चीनी डालकर अच्छे मिलाएं। लगभग 2-3 मिनट्स के उपरांत आपकी चाशनी बन जायेगी। अब एक पैन गैस पर चढ़ाएं और उसमे घी डालकर गर्म करें। अब इसमें ड्रैफ्रूट्स (काजू और बादाम) को रोस्ट कर लें। जब ये हलके रोस्ट हो जाएँ तो इसमें किशमिश मिलाएं। अब इसमें चावल डालकर अच्छे से मिलाए। और तुरंत ही चाशनी फैला कर डालें। अब इसे अच्छे से मिलाएं। इसे लगातार चलते रहें। अब गैस बंद कर दें। इसे 5 मिनट्स के लिए ढक कर छोड़ दें।

अब इसे एक प्लेट में निकल कर ड्रैफ्रूईट से गार्निश कर के सर्व करें।

सामग्री

चावल                     250 ग्राम (भीगे हुए)

चीनी                      200 ग्राम

पानी                      जरूरत अनुसार

काजू                      गार्निश करने के लिए

किशमिश                गार्निश करने के लिए

बादाम                    गार्निश करने के लिए

घी                         1 बड़ा चम्मच

पीला रंग                 2 चुटकी खाने वाला

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जाने उत्तराखंड की स्पेशल रेसिपी: पालक का कापा

    पालक सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है। इसका सेवन हर तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है। चाहे इसका सूप पिया जाए या फिर सब्जी बनाई जाए। आज हम आपके साथ उत्तराखंड की मशहूर रेसिपी साझा करने जा रहे हैं जिसका नाम है पालक का कापा। सामग्री पालक                           250 ग्राम नामक…

    Spread the love
  • |

    इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

    इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी। सामग्री कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच दूध १ १/२  बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप बटर १ बड़ा चम्मच काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) अखरोट १/२ कप (छोटे…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर डेजर्ट बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं तीन रंगों की डेजर्ट जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट डेजर्ट बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री दूध 1 लीटर चीनी 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स 1/4 कप बारीक कटे हुए इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच कीवी की प्यूरी 1/2 कप…

    Spread the love
  • |

    टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो लगभग हम सभी लोग पीना पसंद करते हैं। साधारण रूप से चाय तो हम सभी घर बनाते हैं। पर आज हम आपको टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप शुगर क्यूब                     4 (स्वादानुसार) टी बैग्स                        …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट मूँगफली की चटनी

    आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं एक बहुत ही आसान डोसे के साथ खाने के लिए चटनी जो बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते हैं इसकी विधि। सामग्री मूँगफली 1/2 कप चने की दाल 1/2 कप (भुनी हुई) हरि मिर्च 4 इमली थोड़ी सी नमक…

    Spread the love
  • नवरात्रे स्पेशल: फलों का रायता

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको फलों का रायता बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री केला                                         1(मोटा कटा हुआ) सेब                                           1(छोटा टुकड़ो में कटा हुआ) संतरा                                        1(छीला हुआ) अंगूर                                         25…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *