नवरात्रि स्पेशल: बच्चों के लिए बनाएं गुड़ मूंगफली की चिक्की

Image Source: Google Source

अधिकतर लोग नवरात्रे में मूंगफली तो खाते ही हैं और साथ ही गुड़ का प्रयोग भी होता है। आज हम आपको घर पर ही इसको मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट चिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं।

सामग्री

मूंगफली          1 कप (छिली और भुनी हुए)

गुड़             250 ग्राम

देसी घी          1 ½ बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक मोठे तले के पैन में गुड़ को टुकड़ो में तोड़ कर धीमी आंच पर पिघलने दें। साथ ही इसमें एक छोटी चम्मच घी डालें। लगातार चलाते रहें। इसके पूरी तरह पिघलने के बाद इसे एक से दो मिनट तक और पकाएं। पिघलने के बाद इसमें मूंगफली के दानो को भी डाल दें। अब इसे लगातार चलाते हुए अच्छे से मिला लें। और फिर गैस को बंद कर दें।

अब एक प्लेट में सतह पर घी को लगाए और इस मिश्रण को पलट दें। अब इसे बेलन में अच्छी तरह घी लगा कर अपनी इच्छा अनुसार पतला बेल लें। थोड़ा सा ठंडा हो जाने पर इसमें चाक़ू से कट के निशान लगा लें। ध्यान रखें कि पूरा ठंडा होने पर निशान पर से तोड़ लें और इसे अलग करें।

तैयार हैं आपकी गुड़ मूंगफली की चिक्की।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट फ्रूट केक बनाने की सरल विधि

    फ्रूट केक एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको फ्रूट केक बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री बटर                      250 ग्राम चीनी                     250 ग्राम मैदा                      250 ग्राम अंडे                      6 किशमिश               100 ग्राम बादाम                   100 ग्राम काजू                     100 ग्राम बेकिंग…

    Spread the love
  • |

    जाने कौन सी चाट खाने से घटता है वजन

    मकई के दाने आपके वजन को घटने में कारगर होते है। या आपके नाश्ते या खाने में सलाद की तरह एक बहुत ही अच्छा विकल भी है। तो आइये जानते है की किस तरह से मकई के दानो को खा के अपना वजन कम किया जा सकता है। मकई के दानो में ना सिर्फ विटामिन…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट पनीर स्टफ्ड परांठा बनाने की सरल विधि

    सुबह के नाश्ते में परांठे खाना तो हम सभी पसंद करते हैं। और अगर ये परांठे हो पनीर से स्टफ्ड तो क्या बात है। आज हम आपको पनीर के स्टफ्ड परांठे बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा        3 कप तेल           परांठे बनाने के लिए नमक…

    Spread the love
  • उत्तराखंड की स्पेशल रेसिपी: आलू के गट्टे

    आलू की सब्जी तो सभी महिलाये अपने अपने तरीके से बनती ही है। परन्तु अगर उन्ही आलूओ को कुछ अलग तरह से बनाया जाए तो क्या कहना। आलू की बहुत सारी डिशेस आपने बनाये होंगी। पर आज हम आपको बताने जा रहे है उत्तराखंड की स्पेशल आलू के गट्टे की रेसिपी के बारे में। तो…

    Spread the love
  • जानिए दालचीनी खाने के फायदे

    दालचीनी वैसे तो एक आम मसाला है जो अधिकतर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको दालचीनी के कुछ चिकित्सीय गुणों के बारें में बताने जा रहें हैं। अगर आपको कफ की समस्या हो तो आप इन नुस्खे को जरूर अपनाएं। तो आइये शुरू करते हैं। आप दालचीनी का छोटा सा…

    Spread the love
  • मटर का चिड़वा बनाने की सरल विधि

    शाम के नाश्ते में अक्सर यही सोचते हैं की क्या बनाया जाए। आज हम आपको एक ऐसे स्नैक के बारे में बताने जा रहे है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इस स्नैक का नाम है मटर का चिड़वा। आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तेल                            2 बड़े चम्मच चिड़वा पतला वाला     150…

    Spread the love