Image Source: Google Search

नवरात्रि के दिनों में माँ भगवती के विभिन्न रूपों का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है की सच्चे मन और श्रद्धा से की गयी माँ भगवती की आराधना से वो प्रसन्न होती हैं और हमे मनचाहा वरदान देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की माँ भगवती को चढ़ाये जाने वाले भोग और प्रसाद का भी बड़ा महत्त्व होता है। आज हम आपको नवरात्रों की दौरान चढ़ाये जाने वाले भोग और प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

प्रथम नवरात्रि माँ शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन माँ को देसी घी का भोग लगाएं।

दूसरा नवरात्रि माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन माँ भगवती को चीनी या शक्कर1 का भोग अवश्य लगाएं।

तीसरा नवरात्रि माँ चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन आपको दूध का भोग लगाना चाहिए।

चौथा नवरात्रि है कूष्माण्डा देवी को समर्पित है। इस दिन आपको माल पुआ का भोग लगाना चाहिए।

पांचवा नवरात्रि समर्पित है माँ स्कंदमाता को। इस दिन आपको केले का भोग लगाना चाहिए।

छठा नवरात्रि समर्पित है देवी कात्यायनी को। इस दिन आपको शहद का भोग जरूर लगाना चाहिए।

सातवां नवरात्रि समर्पित है देवी कालरात्रि को। इस दिन आपको गुड़ का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

आठवां नवरात्रि समर्पित है माँ गौरी को। इस दिन आपको नारियल का भोग लगाना चाहिए।

नवां नवरात्रि माँ सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन आपको सफ़ेद तिल का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

आप सभी को हमारे ब्लॉग की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ भगवती आपका कल्याण करें। जय माता दी।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Spread the love

Similar Posts