आलू की सब्जी तो सभी महिलाये अपने अपने तरीके से बनती ही है। परन्तु अगर उन्ही आलूओ को कुछ अलग तरह से बनाया जाए तो क्या कहना। आलू की बहुत सारी डिशेस आपने बनाये होंगी। पर आज हम आपको बताने जा रहे है उत्तराखंड की स्पेशल आलू के गट्टे की रेसिपी के बारे में। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

आलू                     3-4 उबला हुआ

साबुत जीरा                1/4 छोटा चम्मच

नमक                    स्वादानुसार

लाल मिर्च                 1/4 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर              1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर             1/4 छोटा चम्मच

पानी                     1 छोटा चम्मच

धनिया पत्ती                गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखे। इस गर्म पैन में तेल डाले। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें जीरा डाले और तड़काये। अब एक कटोरी में नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा सा पानी डाले और मिलाये। अब इस मिश्रण को पैन में डाले और साथ ही चौकोर कटे हुए आलू भी डाले। अब इन सबको अच्छे से मिलाये। गैस बंद करे और धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करे।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *